फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ma?hila kee dam ghutane se maut

गैस गीजर लीक, दम घुटने से महिला की मौत

Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ma?hila kee dam ghutane se maut
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग पर वसुंधरा एकलेंव में रहने वाली एक महिला की बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर लीक होने से दम घुटकर मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने बताया कि सोमवार की सुबह सपना (26) बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकली तो उसे आवाज दी। अंदर से जब कोई जवाब नहीं आया तो घर में परिजनों ने बाथरूम के गेट पर लगी जाली से झांक कर देखा तो सपना एक साइड में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी, इसके बाद आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर गेट तोड़ा गया। सपना को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बाथरूम में लगे गीजर से गैस लीक होने पर सपना का दम घुट गया जिससे यह हादसा हो गया। सपना की मौत से परिजन सदमे में है। सपना पर दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार का कहना था कि इस संबंध में कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed