फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   luxurious mansion and property worth crores no house to live in hear about such acts of sons eyes will open

UP: आलीशान कोठी और करोड़ों की संपत्ति...खुद के रहने के लिए घर नहीं, बेटों की ऐसी करतूत सुन; खुल जाएंगी आंखें

Sat, 26 Apr 2025 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 08:16 AM IST
सार

आगरा के पॉश इलोके में आलीशान कोठी है। नामी फर्म के मालिक हैं और करोड़ों की संपत्ति भी है। लेकिन बेटो की करतूत की वजह से अब खुद के रहने का ठिकाना तक नहीं है। जिस मकान में बुजुर्ग रह रहे हैं, उससे भी बेटों ने बेदखली का नोटिस भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
luxurious mansion and property worth crores no house to live in hear about such acts of sons eyes will open
महावीर प्रसाद जैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पारस पल्स फर्म के संस्थापक रहे 73 साल के महावीर प्रसाद जैन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आरोप है कि उनके दो बेटों ने संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। पिता ने पुलिस में शिकायत की तो उन्हें उनके ही घर से बेदखली का नोटिस भेज दिया। बुजुर्ग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पुलिस आयुक्त के पास पहुंचे और रो पड़े।
विज्ञापन


 

बेटे और बहुओं पर गंभीर आरोप
दिल्ली गेट के राज अपार्टमेंट निवासी महावीर प्रसाद जैन ने 28 मार्च, 2025 को सिकंदरा थाने में बेटों मुकेश कुमार जैन, सुनित कुमार जैन और दोनों बहुओं के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसमें पार्टनरशिप डीड के नाम पर धोखे से उनके हस्ताक्षर कराने के बाद संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें -  UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रची साजिश
महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि बेटों और बहुओं ने संपत्ति में से उनका 35 फीसदी हिस्सा हड़पने के लिए साजिश रची। फर्जी कागजात से इन संपत्तियों पर बैंकों से ऋण ले लिया। उनका कहना है कि वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बाद भी दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल

 
विज्ञापन

घर से निकाल दिया
उन्होंने बताया कि दोनों बेटे और बहुओं ने उनकी पत्नी करुणा जैन को भी घर से बाहर निकाल दिया। वह दोनों दिल्ली गेट पर रह रहे हैं। अब यहां भी मकान खाली करने का नोटिस भेजा गया है। पीड़ित का कहना है कि दोनों बेटे उन्हें उनकी संपत्ति पर भी नहीं आने देते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP Board Topper List: आगरा में बेटों ने मारी बाजी, 10th में मोनिका और 12th में शिव ने किया टॉप; पूरी लिस्ट
 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में पुलिस केस की जांच कर रही है, लेकिन जांच कब पूरी होगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या उनका बुढ़ापा इसी तरह सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने में बीत जाएगा। वह अपनी व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed