फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lustful will return to Civil Enclave of Agra in February

Agra News: सिविल एन्क्लेव में फिर लौटेगी रौनक, बस फरवरी का इंतजार

Sun, 25 Dec 2022 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 11:23 AM IST
सार

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के महासचिव अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना और असलम सलीमी ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निदेशक ने उन्हें बताया कि फरवरी में पर्यटन सीजन का सबसे बड़ा समारोह होगा। 200 से अधिक प्रमुख महिलाएं दुनियाभर से आगरा आएंगीं।

विज्ञापन
lustful will return to Civil Enclave of Agra in February
सिविल एन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिविल एन्क्लेव पर फरवरी में रौनक लौटेगी। घरेलू फ्लाइट बढ़ने से जहां एक तरफ घाटे में कमी आई है, दूसरी तरफ जी-20 सम्मेलन के दौरान दुनियाभर से प्रमुख महिलाएं आगरा आएंगी। यहां उनकी कॉन्फ्रेंस होगी, जिसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। ये कहना है एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी का। शनिवार को सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों ने सिविल एंकलेव का दौरा किया।

विज्ञापन


सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के महासचिव अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना और असलम सलीमी ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निदेशक ने उन्हें बताया कि फरवरी में पर्यटन सीजन का सबसे बड़ा समारोह होगा। 200 से अधिक प्रमुख महिलाएं दुनियाभर से आगरा आएंगीं। उनकी मेजबानी के लिए लाउंज में आकर्षक कैनोपी लगाई जाएंगी। मेहमानों के लिए चाय, कॉफी व स्वल्प आहार की व्यवस्था होगी। सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। एयरपोर्ट परिसर से बंदरों के उत्पात और कूड़ा उठान को लेकर भी चर्चा की गई। अर्जुन नगर गेट पर यात्रियों के लिए शौचालय की मांग रखी। अंसारी ने बताया कि जब तक सिविल एंकलेव शिफ्ट नहीं होता, एयरपोर्ट अथॉरिटी यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन

13 जनवरी को होगी सुनवाई

सिविल एन्क्लेव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर वाद में 13 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सिविल सोसायटी ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में विशेष निगरानी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed