फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy wire infection found in four more cows, samples sent

चार और गोवंश में मिले लंपी संक्रमित, भेजे सैंपल

Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

जिले में लंपी वायरस से संक्रमित गोवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है।इस तरह से जिले में लंपी वायरस से संक्रमित गोवंशों की संख्या 16 हो गई है।वहीं गोवंशों को संक्रमण से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग टीकाकरण में तेजी लाया है।

विज्ञापन
Lumpy wire infection found in four more cows, samples sent

विस्तार

कासगंज। जिले में लंपी वायरस से संक्रमित गोवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार और गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिले। इस तरह से जिले में लंपी वायरस से संक्रमित गोवंशों की संख्या 16 हो गई है। वहीं गोवंशों को संक्रमण से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग टीकाकरण में तेजी लाया है। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक 46000 गोवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़िया नरसू ग्राम में तीन गोवंशों में लंपी वायरस संक्रमण के लक्षण मिले। सूचना पर पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। वहीं पशुुपालकों को सलाह दी कि वह संक्रमण से बचाने के लिए अन्य पशुओं को संक्रमित पशु से दूर रखें। सोरोंजी के तोलकपुर ग्राम में भी एक गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण मिले। इससे पूर्व 12 गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं। इसकी रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें बचाव की जानकारी दे रहे हैं। जिन ग्रामों में पशु संक्रमित पाए गए हैं वहां टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे अन्य गोवंशों को संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

लंपी वायरस से बचाव के लिए गोवंशों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगने के 14 दिन बाद ही गोवंशों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। टीकाकरण के 14 दिनों तक गोवंश को संक्रमित गोवंशों से दूर रखें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंपी वायरस से बचाव के लिए जहां गोवंशों को बांध रहे हैं वहां साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। मक्खी और मच्छरों से गोवंशों का बचाव करें। मक्खी और मच्छर अधिक होंगे तो वायरस फैलने की आशंका बढ़ जाती है।

लंपी वायरस से गोवंशों को बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैँ। टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है और ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। अभी तक 46000 गोवंश का टीकाकरण हो चुका है। जनपद को 20000 वैक्सीन और मिल गई हैं। - एके सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed