फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy Virus infection spread in 14 blocks 35 cows in the grip of lumpi in Agra

Lumpy Virus: आगरा में लंपी की चपेट में 35 गोवंश, 14 ब्लॉकों में फैला संक्रमण

Wed, 14 Sep 2022 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 07:31 AM IST
सार

मवेशियों में लंपी वायरस का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मवेशियों में फैली लंपी स्किन बीमारी की वजह से डेयरी किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुपालक भी परेशान हैं।

विज्ञापन
Lumpy Virus infection spread in 14 blocks 35 cows in the grip of lumpi in Agra
बछिया में मिले लंपी वायरस के लक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गोवंश में लंपी वायरस पांव पसार रहा है। जिले में अब तक 35 गोवंश इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिले में 15 ब्लॉक हैं। 14 ब्लॉकों में संक्रमण फैल चुका है। जैतपुर कला ही एकमात्र ब्लॉक है जहां अभी किसी पशु में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए संक्रमित क्षेत्र के 10 किमी दायरे में सघन टीकाकरण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्र अधिक प्रभावित 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयवीर चंद्रयाल ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे क्षेत्रों में लंपी का प्रकोप अधिक है। ऐसे सभी गांवों के 10 किमी दायरे में रोकथाम के लिए गोवंश को टीके लगाए जा रहे हैं। इसके लिए 32 सर्विलांस टीमें बनाई हैं। जिले में 2.83 लाख गोवंश है। पहले चरण में 75 हजार गोवंश के टीकाकरण का लक्ष्य है। मंगलवार तक 56800 गोवंश को टीके लग चुके  हैं। 

विज्ञापन

इन ब्लॉक में बढ़ा खतरा 

फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, किरावली और खेरागढ़ ब्लॉक सर्वाधिक प्र्रभावित हैं। शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह, पिनाहट, अकोला, जगनेर, खंदौली सहित 14 ब्लॉक में 35 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। आकस्मिक स्थिति के लिए पशुपालक कंट्रोल रूम नंबर 0522-2741191 और 18001805141 व मोबाइल नंबर 7880776657 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंपी वायरस के लक्षण

हल्का बुखार आना, शरीर पर दाने निकलना, दाने घाव में बदलना, जानवर की नाक बहना, मुंह से लार आना और दूध देना कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed