Lumpy Virus: कासगंज में दो और गोवंशों में हुई लंपी वायरस की पुष्टि, जिले में संख्या बढ़कर हुई पांच
जिले में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। मंगलवार को दो और गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग को मथुरा वेटनरी कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग को मथुरा वेटनरी कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीन गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। मंगलवार को दो और गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई। मंगलवार सुबह अहरौली में एक गोवंश लंपी वायरस के लक्षणों से बीमार मिला। उसके शरीर पर फफोले पड़े हैं। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची।
टीम ने बीमार गोवंश का उपचार किया और लंपी वायरस की जांच के लिए उसका सैंपल लेकर मथुरा वेटनरी कॉलेज की प्रयोगशाला को भेजा गया। लंपी वायरस की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस के प्रोटोकॉल के अनुरूप चिकित्सा की जाए।
मंगलवार को दो गोवंशों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। संदिग्ध गोवंशों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और सभी संदिग्ध पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण करने में पशु चिकित्सा विभाग की टीमें जुटी हुईं हैं- डॉ. एके सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।