फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow STF caught black oil business in industrial area four people detained

UP: लखनऊ STF ने औद्योगिक क्षेत्र में काले तेल का कारोबार पकड़ा, हिरासत में लिए चार लोग; ड्रम और पाउडर बरामद

Sat, 17 May 2025 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 01:04 PM IST
सार

एसटीएफ लखनऊ ने औद्योगिक क्षेत्र में काले तेल का कारोबार पकड़ा है। इस दौरान टीम द्वारा चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Lucknow STF caught black oil business in industrial area four people detained
लखनऊ STF ने औद्योगिक क्षेत्र में काले तेल का कारोबार पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद में हाईवे किनारे स्थित औद्योगिक एरिया में चल रहे काले तेल के अवैध कारोबार पर बृस्पतिवार की रात एसटीएफ लखनऊ की टीम ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन संग मिलकर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने पेट्रोलियम पदार्थ से भरे कैंटर, तेल से भरे हुए ड्रम, पाउडर आदि बरामद किया है। साथ ही इसके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

शहर के औद्योगिक एरिया में बड़े पैमाने पर काला तेल बनाने का अवैध कारोबार पिछले कई दिनों से संचालित हो रहा था। पेट्रोलियम पदार्थ, डामर के अलावा अन्य सामग्री मिलाकर बड़े पैमाने पर काला तेल तैयार किया जा रहा था। इस कारोबार को करने में शहर के एक बड़े कारोबारी का नाम भी सामने आया है। जिसके इशारे पर यह पूरा खेल पिछले कई दिनों से खेला जा रहा था। रात के अंधेरे में हाईवे किनारे स्थित औद्योगिक एरिया में पेट्रोलियम पदार्थों से भरे हुए कैंटर वहां पहुंच रहे थे। पेट्रोलियम पदार्थ, पाउडर के अलावा अन्य सामग्री मिलाकर काला तेल तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद लखनऊ एसटीएफ की टीम बृहस्पतिवार देररात शिकोहाबाद पहुंची। लखनऊ से आई टीम ने स्थानीय पुलिस टीम में सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, एसडीएम शिकोहाबाद डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक शिकोहाबाद ऋषिपाल के अलावा मक्खनपुर इंस्पेक्टर अनिल कुमार व अन्य पुलिस फोर्स को साथ लेकर औचक छापेमारी की।
 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों से भरे हुए कई कैंटर, ड्रम एवं काला तेल बनाने की सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार टीम ने इस काम को अंजाम दे रहे चार लोगों को भी हिरासत में भी लिया है। टीम अब इस कारोबार को अंजाम दिलाने वाले बड़े कारोबारी के गिरेबां तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है।

 

लखनऊ से मिली जानकारी को रखा गोपनीय
औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे काले तेल के अवैध कारोबार की भनक लगने पर लखनऊ से ही डीएम कार्यालय सूचना दी गई। जिसकी जानकारी गोपनीय रखी गई। कार्रवाई के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने इस चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

पूर्ति निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि रात को औद्योगिक एरिया में लखनऊ एसटीएफ की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की थी। जहां से भारी मात्रा में तारकोल बनाने का सामान, कैंटर एवं अन्य सामग्री बरामद की थी। जिसके सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। चार लोगों को भी टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed