{"_id":"677f4cce2075b7808c0c2568","slug":"lucknow-murder-case-where-is-badar-murderer-of-his-wife-and-four-daughters-police-clueless-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ हत्याकांड: पत्नी और चार बेटियों के कातिल बदर ने बदला हुलिया... इसलिए पुलिस बेसुराग, तस्वीर की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ हत्याकांड: पत्नी और चार बेटियों के कातिल बदर ने बदला हुलिया... इसलिए पुलिस बेसुराग, तस्वीर की जारी
Thu, 09 Jan 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2025 09:43 AM IST
सार
लखनऊ के होटल में बेटे अरशद के साथ मिलकर चार बेटियों और पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने वाले बदर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस उसकी दिन-रात तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जारी की तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में 31 दिसंबर की रात मां-बेटियों की सामूहिक हत्या में वांछित मोहम्मद बदरुद्दीन उर्फ बदर आठ दिन बाद भी नहीं मिल सका है। लखनऊ के साथ आगरा पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
टेढ़ी बगिया इस्लाम नगर की अस्मा और उनकी चारों बेटियों की हत्या होटल में कर दी गई थी। पुलिस ने बेटे अरशद को गिरफ्तार किया था। घटना में पिता बदर भी शामिल था। वह फरार हो गया था। मोहम्मद बदर की अंतिम लोकेशन 1 जनवरी को कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसने स्टेशन के पास एटीएम से रुपये निकाले थे। अब उसके आगरा या दिल्ली में छिपे होने की आशंका है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लखनऊ के साथ आगरा पुलिस भी लगी है।

लखनऊ पुलिस ने जारी की बदर की तस्वीर
परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के आरोपी बदर की तस्वीर लखनऊ पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने लोगों से आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील की है। माना जा रहा है कि आरोपी हुलिया बदलकर रह रहा है। ऐसे में बदर की एक पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई है, जिसमें वह दाढ़ी मूंछ नहीं रखा है।

गोपनीय रखा जाएगा नाम
पुलिस की ओर से कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही इनाम भी दिया जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त मध्य, एसीपी कैसरबाग व इंस्पेक्टर नाका का फोन नंबर भी जारी किया गया है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग शहरों में आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। हालांकि, आरोपी गिरफ्त से दूर है।

ये है मामला
आगरा निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। दोनों 30 दिसंबर को परिवार के साथ लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। आरोपियों ने 31 दिसंबर की रात में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी किया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।