फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG leakage from capsule tanker leak after collided with truck in mathura

मथुरा : एलपीजी से भरे कैप्सूल टैंकर को ट्रक ने मारी टक्कर, गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप

Wed, 07 Jul 2021 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 11:29 AM IST
सार

एलपीजी से भरा कैप्सूल टैंकर हाईवे किनारे खड़ा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
LPG leakage from capsule tanker leak after collided with truck in mathura
घटनास्थल पर पुलिस और दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में जैंत पुलिस चौकी के पास भरतिया मार्ग पर एक कैप्सूल टैंकर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गैस रिसाव बंद करने के बाद टैंकर को रिफाइनरी भिजवाया गया। 

विज्ञापन


हादसा बुधवार की सुबह भरतिया मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक कैप्सूल टैंकर एलपीजी लेकर आगरा की ओर जा रहा था। चौकी जैंत क्षेत्र में एक ढाबा पर चालक ने नाश्ता करने के लिए टैंकर रोका। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। इससे टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने कड़ी मश्क्कत कर टैंकर से रिसाव बंद किया। टैंकर से गैस का रिसाव रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गैस रिसाव के दौरान लोगों में करीब एक घंटे तक दहशत बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed