फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lpg gas problen in mainpuri

किल्लत ग्राहकों के लिए, ब्लैक में खूब बिक रहे सिलिंडर

Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
lpg gas problen in mainpuri
26एमएनपी-08- कचहरी रोड पर एक दुकान पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करता दुकानदार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उपभोक्ताओं को इन दिनों घरेलू गैस समय पर नहीं मिल रही है। बुकिंग के दस से 15 दिन बाद गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ब्लैक में सिलिंडर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। चाय की दुकान से लेकर होटल, ढाबों के साथ ही मैरिज होम में घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

व्यवसायिक सिलिंडर में 19 किलो गैस करीब 1526 रुपये में मिल रही है। वहीं घरेलू गैस सिलिंडर में बिना सब्सिडी के गैस 62 रुपये प्रतिकिलो और सब्सिडी के साथ 40 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वर्तमान में घरेलू गैस सिलिंडर 885 रुपये के करीब है और 310 रुपये सब्सिडी मिल रही है। व्यवसायिक गैस महंगी होने के चलते अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय वाले घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें एजेंसियों से ब्लैक में आसानी से सिलिंडर मिल जाते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में भारत गैस की कम आपूर्ति का दावा एजेंसी संचालक कर रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को समय से गैस नहीं मिल रही है। वहीं ब्लैक में सिलिंडर किसी भी समय लिया जा सकता है। खुलेआम घरेलू गैस का इस्तेमाल व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किया जा रहा है, लेकिन लंबे समय से न तो जिला पूर्ति और न ही जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की किल्लत सिर्फ ग्राहकों के लिए ही है। ब्लैक में कभी भी सिलिंडर लिया जा सकता है।
-दिनेश कुमार
घरेलू गैस का इस्तेमाल मैरिज होम में भी खुलेआम होता है। एजेंसी वाले सिलिंडर पहुंचा देते हैं और फिर बाद में खाली ले जाते हैं।
- आदेश कुमार
चाय की दुकान हो या फिर होटल सभी जगह घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल खुलेआम होता है।
- चंद्रवीर सिंह
अफसरों को गैस एजेंसियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। ब्लैक में सिलिंडर मिलता तो एजेंसी से ही है।
- ललित कुमार
समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। होली से पहले अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों से अपील है कि वह कॉमर्शियल सिलिंडर का ही इस्तेमाल करें।
- रजनीकांत, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed