फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG distributors to gather at Jantar Mantar to protest against the arbitrary actions of oil companies.

Agra News: तेल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ जंतर-मंतर पर जुटेंगे एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स

Mon, 10 Aug 2026 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
LPG distributors to gather at Jantar Mantar to protest against the arbitrary actions of oil companies.
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोशिएशन की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरुपाल सिंह
आगरा। ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं व डिस्ट्रीब्यूटर्स की बुकिंग में भेदभाव, जबरन चूल्हा, गैस पाइप बिक्री, ई-केवाईसी में तेल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स 26 अक्तूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर जुटेंगे। रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति तय हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स तेल कंपनियों के व्यापारिक सहयोगी हैं लेकिन उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार हो रहा है। इंडियन ऑयल हो, भारत पेट्रोलियम या अन्य कंपनियों के अधिकारी डिस्ट्रीब्यूटर्स का नए-नए नियमों से उत्पीड़न करते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरुपाल सिंह मान ने कहा कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स सिर्फ वही काम करेंगे, जो उनके अनुबंध में लिखा है। कंपनियां उनसे गैस के चूल्हे, सुरक्षा के नाम पर गैस पाइप बिकवा रही हैं। विरोध पर नोटिस थमा देती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी डीलरशिप निरस्त करने की धमकी देते हैं। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष राय ने कहा कि जब तक डिस्ट्रीब्यूटर्स अपनी समस्याओं को लेकर विरोध नहीं करेंगे, तेल कंपनियों की मनमानी नहीं रुकेगी। सम्मेलन में अनिल सिंह को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी कराना उपभोक्ता का काम है लेकिन कंपनियां डिस्ट्रीब्यूटर्स पर दबाव बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पत्र में कंपनियों को बदलाव का अधिकार नहीं लेकिन कंपनियां मांग के अनुसार सिलिंडर नहीं देतीं। मनमानी ढंग से मांग में बदलाव कर कॉमर्शियल सिलिंडर थमा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बुकिंग 45 दिन, शहर में 25 दिन में हो रही है। ये भेदभाव बंद होना चाहिए। सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्रिगुणायत, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस सहित आसपास जिलों के डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed