{"_id":"611aace38ebc3e433453cc45","slug":"lpg-cylinder-price-hiked-by-rs-25-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: एक बार फिर बढ़े घरेलू गैस सिलिंडर के दाम, अब चुकाने होंगे 872.50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: एक बार फिर बढ़े घरेलू गैस सिलिंडर के दाम, अब चुकाने होंगे 872.50 रुपये
Tue, 17 Aug 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:03 AM IST
सार
इस बार 25 रुपये हुआ महंगा, आठ महीने में 165.50 रुपये महंगा हुआ है सिलिंडर
विज्ञापन
गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरेलू गैस सिलिंडर पर एक बार फिर दाम बढ़ गए हैं। इस बार 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। बीते आठ महीने में घरेलू गैस सिलिंडर पर 165.50 रुपये बढे़ हैं। आगरा के ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि अभी तक 14.20 किलोग्राम के सिलिंडर के दाम 847.50 रुपये था, जो 25 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद 872.50 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
इस साल जनवरी में सिलिंडर की कीमत 707 रुपये थी, जो आठ महीने में बढ़कर 872.50 रुपये हो गई है। नई दर मंगलवार से लागू होगी। एक अगस्त को ही व्यावसायिक सिलिंडर पर 72.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। अभी सब्सिडी कितनी खाते में पहुंचेगी यह तय नहीं है। अभी तक 12.29 रुपये सब्सिडी के उपभोक्ताओं को मिल रहे हैं।
विज्ञापन