{"_id":"69b387675d809180a203f7e2","slug":"lpg-crisis-india-impact-tea-samosa-and-kachori-price-hike-to-restaurant-menu-change-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis Impact: 10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी; गैस संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis Impact: 10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी; गैस संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई!
Fri, 13 Mar 2026 02:38 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:38 PM IST
सार
LPG Crisis Imapact: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण आगरा के बाजारों में चाय, समोसा और कचौड़ी समेत कई फास्ट फूड के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि महंगी गैस के कारण कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है, जबकि ग्राहक बढ़ती कीमतों से परेशान हैं।
विज्ञापन
10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच बाजार में खाने-पीने के सामान की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी कर दी गई है। चाय-नाश्ते से लेकर फास्ट फूड तक लगभग हर चीज महंगी हो गई है। दुकानदार गैस महंगी होने का हवाला दे रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर अभी भी पुराने दाम पर उपलब्ध सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
शहर के विभिन्न बाजारों में चाय, समोसा, कचौड़ी, चाट व अन्य फास्ट फूड के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बाजार में बढ़ती महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। दैनिक मजदूरी करने वाले और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न बाजारों में चाय, समोसा, कचौड़ी, चाट व अन्य फास्ट फूड के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बाजार में बढ़ती महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। दैनिक मजदूरी करने वाले और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कमला नगर स्थित रेस्तरां संचालक पोला भाई ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर 3500 रुपये में भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में कुछ खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में वृद्धि की और कुछ आइटमों की बिक्री बंद कर दी है। वहीं हरीपर्वत क्षेत्र के दिल्ली गेट स्थित चाय की दुकानों पर अब गैस संकट का असर साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां सुबह से रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रहती थी, वहीं अब गैस के दाम बढ़ने और कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी आ गई है।
विज्ञापन
दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि पहले कुल्हड़ वाली चाय 20 रुपये में मिलती थी, लेकिन गैस महंगी होने के कारण अब चाय की कीमत 25 रुपये करनी पड़ी है। उन्होंने बताया कि दुकान पर उनके पास आखिरी सिलिंडर बचा है। इसके बाद चाय बनाना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही छोटे-छोटे चाय विक्रेता जो अब तक 10 रुपये की एक चाय बेच रहे थे, उन्होंने चाय अब 20 रुपये में देना शुरू कर दिया है।
दूसरे दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि गैस संकट के कारण उनकी चाय की दो दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। सिलिंडर 3 से 4 हजार रुपये तक मिल रहा है, जिससे कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। फिलहाल वह ग्राहकों को चाय पिलाने के लिए इंडक्शन चूल्हे का सहारा ले रहे हैं।
लंगड़े की चौकी निवासी जानकी प्रसाद का कहना है कि कुछ दुकानदारों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के ही कीमतों में वृद्धि कर दी है। इससे रोजमर्रा के नाश्ते और छोटे-मोटे खाने का खर्च भी बढ़ गया है। कई दुकानदार घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं, जो उन्हें पुराने दाम पर मिले हैं। इसके बावजूद खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।
वाटरवर्क्स निवासी विवेक कुमार ने बताया कि यदि गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है तो उसका असर सीमित होना चाहिए, लेकिन यहां तो हर वस्तु के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
वस्तु पहले अब
बेढ़ई 10-14
कचौड़ी 10-14
समोसा 10-14
प्याज की कचौड़ी 15-20
भल्ला 40-50
मोमोज 20 रुपये में 10 पीस 20 रुपये में 6 पीस
बेढ़ई 10-14
कचौड़ी 10-14
समोसा 10-14
प्याज की कचौड़ी 15-20
भल्ला 40-50
मोमोज 20 रुपये में 10 पीस 20 रुपये में 6 पीस