{"_id":"69b234f04302a5a104014880","slug":"lpg-booking-server-overloaded-500-capacity-handling-5000-calls-per-second-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Shortage Crisis: गैस बुकिंग का आखिर सर्वर कैसे हो गया ठप, इसलिए आईवीआरएस नंबर है बंद; ये है असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Shortage Crisis: गैस बुकिंग का आखिर सर्वर कैसे हो गया ठप, इसलिए आईवीआरएस नंबर है बंद; ये है असली वजह
Thu, 12 Mar 2026 12:30 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:30 PM IST
सार
आगरा में गैस बुकिंग सर्वर पर क्षमता से कई गुना अधिक कॉल आने के कारण सिस्टम बार-बार फेल हो रहा है। प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को चेतावनी दी है कि कालाबाजारी मिलने पर सख्त कार्रवाई और जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए मारामारी और हंगामा करते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैस बुकिंग सर्वर ठप होने का मुख्य कारण क्षमता से अधिक दबाव होना है। जिलापूर्ति अधिकारी (डीएसओ) आनंद कुमार के अनुसार, सर्वर की क्षमता प्रति सेकंड 500 बुकिंग की है, जबकि वर्तमान में प्रति सेकंड 5000 कॉल आ रहे हैं। इसी भारी लोड के कारण सर्वर बार-बार फेल हो रहा है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की किल्लत और मारामारी के बीच बुधवार को एडीएम (नागरिक आपूर्ति) जुबैर बेग और जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने सभी गैस एजेंसी संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में सख्त निर्देश दिए गए कि यदि कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिली, तो संबंधित संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ ने स्पष्ट किया कि फिलहाल व्यावसायिक सिलिंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। ये सिलिंडर अब केवल अस्पतालों को ही उपलब्ध कराए जाएंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए गैस की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।
जल्द होंगे पीएनजी कनेक्शन
शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने पेठा इकाइयों के लिए पीएनजी कनेक्शन की मांग उठाई। इस पर डीएसओ ने बताया कि सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछी है, वहां अगले दो दिनों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

गैस एजेंसियों के नंबर बंद होने से उपभोक्ता रहे परेशान
गैस एजेंसी के इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) नंबर बंद होने से भी उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कई बार नंबर लगाने पर पर बुकिंग नहीं हुई लोग गैस एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हुए। उपभोक्ताओं ने बताया कि आईवीआरएस नंबर पर फोन करने पर गलत नंबर, स्विच ऑफ या कॉल कटने जैसी समस्या आईं। सेक्टर-4 स्थित गंगा गैस एजेंसी के मैनेजर कमल ने बताया कि 25 दिन के बाद ही सिलिंडर बुक किया जा सकता है, लेकिन कई उपभोक्ता समय से पहले ही बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं। इससे भी दिक्कत बढ़ रही है।