{"_id":"6116cd328ebc3ee08057159f","slug":"low-monsoon-in-agra-agra-news-agr5037021189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में मानसून में 28 फीसदी बारिश हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में मानसून में 28 फीसदी बारिश हुई कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सूबे में पूर्वांचल समेत 40 जिलों में बाढ़ का कहर है, लेकिन आगरा और उससे सटे जिलों मथुरा और मैनपुरी में बारिश सामान्य से कम हुई है। ताजनगरी में मानसून के बादल कम बरसे। अब तक ताजनगरी में मानसून की बारिश 28 फीसदी कम दर्ज की गई है। पड़ोसी जिलों मथुरा में बारिश सामान्य से 26 फीसदी और मैनपुरी में 32 फीसदी कम हुई है। आगरा की तरह प्रदेश में 44 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जिले और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जिले शामिल हैं।
आगरा में जुलाई से सितंबर माह के बीच 650 मिमी मानसूनी बारिश का औसत है, लेकिन अब तक 259 मिमी बारिश ही हो सकी है। 13 अगस्त तक ताजनगरी में 361 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 28 फीसदी बारिश कम हुई।
एटा-हाथरस में झूमकर बरसे बादल
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक जून से 10 अगस्त के बीच आगरा के पड़ोसी जिलों में एटा और हाथरस में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। एटा में इस बार बारिश सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा हुई है। एटा से सटे कासगंज में भी बादल मेहरबान रहे और यहां 6 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यही हाल हाथरस का भी है, जहां बारिश सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई। 28 जुलाई से पहले इन सभी जगहों पर सूखे जैसे हालात बनने लगे थे, लेकिन 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच झमाझम बारिश ने न केवल कमी पूरी की, बल्कि खेत भी लबालब कर दिए।
विज्ञापन
पड़ोसी जिलों में बारिश का हाल
शहर बारिश हुई सामान्य प्रतिशत
आगरा 259 361 -28%
मैनपुरी 266 391 -32%
मथुरा 244 329 -26%
फिरोजाबाद 330 361 -9%
एटा 470 314 +50%
कासगंज 405 381 +6%
हाथरस 478 335 +43%