फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lovers in mathura died on railway line

रेलवे लाइन पर इस हाल में मिले प्रेमी युगल, परिवारवाले जान गए थे इनका राज

Tue, 09 Jan 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फरह (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फरह (मथुरा) Updated Tue, 09 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
lovers in mathura died on railway line
रेलवे लाइन पर म‌िले शव - फोटो : ओमप्रकाश शर्मा
दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर मथुरा के फरह में ट्रेन के आगे कूद कर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों फरह के एक मुहल्ले के रहने वाले थे। मृतक रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे। मंगलवार को रैपुराजाट के गेट नंबर 514 के समीप दोनों के शव कई टुकड़ों में मिले। 
विज्ञापन


थाना फरह के एक मुहल्ले के 22 साल के युवक और 16 साल की किशोरी सोमवार की रात लापता हो गए थे। रिश्ते में बुआ-भतीजे लगने वाले दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। किशोरी के परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, पर सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


मंगलवार को खेत पर गए ग्रामीणों ने रैपुराजाट के गेट नंबर 514 के समीप रेलवे लाइन पर युवक और किशोरी के शव देखे तो हड़कंप मच गया। शव कई टुकड़ों में बंटे थे। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ में से कई ग्रामीणों ने युवक और किशोरी की पहचानकर उनके परिजनों को सूचित किया।। किशोरी के परिजनों ने रैपुराजाट पहुंचकर शिनाख्त की, पर युवक के परिजन मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। 

सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। दोनों रिश्ते में बुआ और भतीजे लगते हैं। युवक के परिजनों की तलाश की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed