{"_id":"5d14a17c8ebc3e3c7c22be10","slug":"lover-suicide-and-attempt-to-murder-of-girlfriend-story-tell-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बस आखिरी होगी ये मुलाकात', फिर प्रेमिका के साथ हुई थी ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बस आखिरी होगी ये मुलाकात', फिर प्रेमिका के साथ हुई थी ये वारदात
Fri, 28 Jun 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर घायल युवती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल तक प्रेम संबंध के बाद जब प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने बौखला कर उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली थी।
एएसपी के अनुसार सैफई में उपचार करा रही पीड़िता ने बताया है कि प्रेमी ने उसे यह कहकर बुलाया था कि बस यह आखिरी मुलाकात होगी। उसे अंदाजा नहीं था कि वह उसे गोली मार देगा।
जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी बहन के घर आई हुई थी। 17 जून को उसे गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।

जांच के दौरान पता लगा था कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। युवक अक्सर गांव से उसे लेकर आता था। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी।
गैर जाति का होने की वजह से परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं होते। इसलिए उसने प्रेमी से मना कर दिया। प्रेमी इस बात से नाराज था। घटना वाले दिन उसने कहा था कि वह आखिरी बार मिलना चाहता है। उसके बुलाने पर ही वह सब्जी लेने बाजार आई और वहां से प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर घटनास्थल पहुंची थी।
वहां प्रेमी ने जिद पकड़ ली कि वह शादी करेगा नहीं तो दोनों जान दे देंगे। इस दौरान उसे गोली मार और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। एएसपी ने बताया कि शादी से मना किए जाने के बाद आरोपी बौखला गया था। इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दे डाला।