{"_id":"662ca5d4c950ee61030a2d83","slug":"lover-secretly-entered-girlfriend-s-room-at-midnight-villagers-saw-surprised-to-know-what-happened-next-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात प्रेमिका के कमरे में चुपके से आया प्रेमी, तभी बत्ती हुई गुल... फिर पड़ा ऐसी मुसीबत में छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात प्रेमिका के कमरे में चुपके से आया प्रेमी, तभी बत्ती हुई गुल... फिर पड़ा ऐसी मुसीबत में छूटे पसीने
Sat, 27 Apr 2024 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:44 PM IST
सार
आधी रात को प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी ने चुपके से उसके घर में एंट्री की। ये सब ग्रामीणों ने देख लिया और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसकी घर पहुंचा था। वो आया तो चुपके से था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे देख लिया। प्रेमी ने घर में जैसे ही प्रवेश किया तभी लाइट चली गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, जिससे वो भाग न सके। ग्रामीणों की इस हरकत से प्रेमी के पसीने छूट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
प्रेमी गांव की ही रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के आने तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस के आने पर घर का दरवाजा खोला गया। पुलिस ने जब मामले में पूछताछ की तो नाबालिग प्रेमिका ने आरोप लगाया कि वह जबरन घर में घुस आया और छेड़खानी की है।
विज्ञापन
वहीं प्रेमी कहना है कि प्रेमिका के बुलाने पर ही वह उसके घर गया था। वहीं नाबालिग लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि वह एक नेता का भाई है। इसलिए दबंगई करता है। वहीं थाना प्रभारी केके लोधी का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।