{"_id":"60c48976604dc056ed5a975e","slug":"lover-couple-found-dead-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में प्रेमी युगल की मौत: अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में प्रेमी युगल की मौत: अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 13 Jun 2021 08:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:11 AM IST
सार
युवती के परिजनों के मुताबिक उसने आत्महत्या की है हालांकि उसका शव नहीं मिला है। उधर युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र में युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। बताया गया है कि परिजनों ने युवती को डांटा। इसके बाद पहले युवती और बाद में युवक ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने युवती के पिता और चचेरे भाइयों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
थाना बागवाला के एक गांव निवासी रोहित कुमार (20) पुत्र राजपाल सिंह की गला दबाकर हत्या करने की सूचना शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में रोहित के भाई संदीप कुमार ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने रोहित की हत्या गला दबाकर कर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामकेश सिंह राजपूत ने बताया कि जांच में सामने आया कि पड़ोस की ही युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता ने शुक्रवार दोपहर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर युवक भाग गया था और परिजनों ने युवती की पिटाई की थी।
विज्ञापन
युवती का किया अंतिम संस्कार
परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, जानकारी पर युवक ने भी रात में किसी समय फांसी लगाकर जान दे दी। शव मिलने वाले स्थान पर फांसी लगाने के सबूत मिले हैं। हालांकि युवक के परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग युवक के साथ चल रहा था। युवक के कमरे में लगे कुंडे से धोती बंधी थी, जो दरांती से काटी गई है। इससे प्रतीत हो रहा है कि युवक ने फांसी लगाई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा।