शादी के बाद जागा प्यार: भूल गया वो किसी की पत्नी है, पति के मोबाइल पर भेज दिए वो पल...; शर्म से झुकीं निगाहें
शादी से पहले युवती से नजदीकियां बढ़ाकर आरोपी युवक ने उसकी अश्लील फोटो खींच लिए। अब वो उसकी शादीशुदी जिंदगी में खलल डाल रहा है। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था, जब बात नहीं मानने पर पति के मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो भेजे, फिर वो किया जिससे पूरा परिवार शर्मसार हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवती से दोस्ती की और उसको झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके चाचा को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें - OMG 2 का विरोध शुरू: आगरा में अक्षय कुमार का पुतला फूंका, सिनेमाघरों में आग लगाने का किया एलान
ये है मामला
मामला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का है। युवती की दोस्ती तरामई निवासी एक युवक से हो गई। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान युवक ने युवती को झांसा देकर उससे संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो अपने मोबाइल में खींच ली। कुछ महीनों बाद युवती की शादी हो गई। शादी के बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती द्वारा मना करने पर उसने अश्लील फोटो को उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया।
ये भी पढ़ें - UP: एटा सीएमओ और महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच ऐसा क्या है?, ऑडियो हुए वायरल; बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फिर की शर्मनाक हरकत
फिर भी महिला उसके जाल में नहीं फंसी तो इतना ही नहीं उसने उसके अन्य परिचित युवकों के पास भी फोटो भेज दीं। जिससे युवती काफी आहत हुई। उसने परिजन के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक राहुल निवासी तरामई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके चाचा को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें - छात्रा को 'मौत के सौदागर' का डर: सोशल मीडिया पर की ऐसी हरकत, दहशत में पीड़िता; जांच में जुटी साइबर सेल
Agra News: किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया युवक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया वायरल