{"_id":"64d4c2f29cdcd6a7ad0078db","slug":"rashtriya-hindu-parishad-bharat-protests-against-film-omg-2-burns-effigy-of-akshay-kumar-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OMG 2 का विरोध शुरू: आगरा में अक्षय कुमार का पुतला फूंका, सिनेमाघरों में आग लगाने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG 2 का विरोध शुरू: आगरा में अक्षय कुमार का पुतला फूंका, सिनेमाघरों में आग लगाने का किया एलान
Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
सार
'ओह माय गॉड 2' यानी 'ओएमजी 2' विवाद पर फिल्म को लेकर आगरा में विरोध किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के रिलीज होने से पहले ही कड़े विरोध के स्वर उठने लगे हैं। आगरा में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म का विरोध करते हुए प्रर्दशन किया। इस दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का पुतला दहन किया गया। साथ ही ऐलान किया गया कि जो अक्षय कुमार को जूतों की माला पहनाएगा उसे दस लाख इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह भोले बाबा का अपमान किया गया है, वो बेहद शर्मनाक है। यदि इस फिल्म के सिनेमा घरों में दिखाया गया तो राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत कड़ा विरोध ही नहीं करेगा, बल्कि सिनेमा घरों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।