फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Story Of Teenage Couple Horrible End After Nine month Affair In etah

UP: गांव की लड़की से प्यार, शक और फिर बेरहमी से हत्या; पढ़ें नौ माह की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Mon, 10 Apr 2023 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

अक्सर प्रेमिका का नंबर बिजी आता था। इस पर उसे शक हुआ कि वह किसी और से बात करती है। एक दिन उसने प्रेमिका का पीछा किया। प्रेमिका खेत पर किसी दूसरे से बात करते मिली। इस पर उसे गुस्सा आया और उसे मार डाला। 
 

विज्ञापन
Love Story Of Teenage Couple Horrible End After Nine month Affair In etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कुतुकपुर स्थित खेत में चार अप्रैल को किशोरी का शव (कंकाल) मिलने से सनसनी फैल गई थी। किशोरी की हत्या प्रेमी ने ही किसी और युवक से बात करने के शक में दुपट्टे से गला दबाकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज मामले का खुलासा रविवार को कर दिया।

विज्ञापन

यहां का है मामला

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी ऋषिपाल की पुत्री रूबी (17) की हत्या गांव के ही लुक्का उर्फ रामसेवक ने की थी। हत्यारोपी को सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि लुक्का की गांव में आटा चक्की है। यहां पर किशोरी आटा पिसाने जाती थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह पहले हुई थी मुलाकात 

करीब नौ माह पहले दोनों में मुलाकात के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद आरोपी ने एक सिम किशोरी को बात करने के लिए दे दी। जिसे किशोरी ने कीपैड वाले मोबाइल में डाल लिया। दोनों के बीच इस नंबर से बातें होती रहती थीं। कुछ समय से किशोरी का फोन नंबर ज्यादातर बिजी आने लगा। इसको लेकर लुक्का को शक पैदा हो गया कि वह किसी और से बात करती है।

ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: बैंक में काम करने वाली पत्नी की जासूसी कर रहा था पति, इस तरह दूर हुई गलतफहमी; बोला- गलती हो गई

पीछा किया और कर दी हत्या 

एएसपी ने बताया कि 27 मार्च को किशोरी खेतों में घास लेने के लिए गई थी। तभी लुक्का ने पीछा किया और खेत में किसी और से बात करते पकड़ लिया। लुक्का ने पूछा कि किससे बात करती है इसके चलते दोनों में झगड़ा हो गया। यहां पर गुस्से में रूबी के दुपट्टे से ही उसने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पड़ा छोड़कर चला आया। बाद में जानवरों ने शव को विकृत कर दिया। इसकी वजह से कंकाल रूप में मिला था। आरोपी से दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed