{"_id":"659c09e571c9efce22093507","slug":"love-on-facebook-left-home-terrible-outcome-happened-after-15-days-of-marriage-dead-body-not-found-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर हुआ प्यार तो छोड़ आई घर, शादी के 15 दिन बाद हुआ खौफनाक अंजाम; लाश तक नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फेसबुक पर हुआ प्यार तो छोड़ आई घर, शादी के 15 दिन बाद हुआ खौफनाक अंजाम; लाश तक नहीं मिली
Mon, 08 Jan 2024 08:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:12 PM IST
सार
फेसबुक पर प्यार के बाद युवती ने घर तो छोड़ दिया, लेकिन अंजाम इतना खौफनाक होगा सोचा भी नहीं होगा। विवाहिता की शादी के 15 दिन बाद ही मौत हो गई। प्रेमी से पति बने युवक ने युवती के घरवालों को खबर तक नहीं दी और लाश को जला दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अवागढ थाना क्षेत्र के गांव कटेलिया में 29 दिसंबर की रात मकान के पीछे जलाए गए शव के मामले में आरोपी पति आकाश जाटव को पुलिस ने चुरथरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के परिजन हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया है कि पति के डांटने पर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने बताया कि आकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसका कहना है कि 29 दिसंबर की देर शाम उसकी पत्नी रेखा किसी से फोन पर करीब आधा घंटे तक बात करती रही। शक होने पर डांट दिया था, इसके बाद सो गया। जब सुबह चार बजे नींद खुली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। माता-पिता और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने ही सलाह दी कि शव को जलाकर सबूत नष्ट कर दो, इससे केस कमजोर हो जाएगा और तू बच जाएगा। इसके बाद शव को जलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि जांच में बयान को शामिल कर लिया गया है। जबकि मृतका की मां मुन्नी देवी निवासी केशवमपुरम कॉलोनी दिल्ली ने दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। बता दें कि 30 दिसंबर को फेसबुक पर प्यार और शादी के बाद हत्या के मामला सामने आया था। बाद में महिला के मायके वाले आए और तब पता चला था कि अवागढ़ में 14 दिसंबर को ही शादी की गई थी। इसके बाद अब नया मोड़ मामले में आ गया है।