फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love marriage punishment husband on the job painful story of the woman

प्रेम विवाह की ऐसी सजा: नौकरी पर पति, सास ने जहर देकर मार दिया बेटा, महिला की दर्दनाक कहानी सुन कांप जाएगी रूह

Thu, 09 Feb 2023 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

पुलिस के पास पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि ससुराल वाले जानवरों की तरह उसके साथ बर्ताव कर रहे हैं। उस पर घर से निकल जाने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
love marriage punishment husband on the job painful story of the woman
प्रेम विवाह

विस्तार

मैनपुरी में एक महिला को प्यार में मिले धोखे की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। चार साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद कुछ दिन तक तो प्रेमी पति ने सारी खुशियां दीं, लेकिन नगला जुला स्थित ससुराल आते ही पति नौकरी करने के लिए महाराष्ट्र चला गया। अब उसे ससुरालीजन तमाम तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। न्याय के लिए पीड़िता कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


नौकरी पर साथ काम करने के दौरान हुआ था प्यार

मूल रूप से आगरा की रहने वाली आरती को चार साल पहले नौकरी करने के दौरान साथ काम करने वाले अरुण सिंह निवासी नगला जुला से प्रेम हो गया था। आरती ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने प्रेम विवाह कर लिया। कुछ दिन बाहर रहे और करीब छह माह पूर्व वह अपने ससुराल नगला जुला आ गई। इस बीच पति उसे ससुराल में छोड़ कर नौकरी करने महाराष्ट्र चला गया। इसके बाद से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी समारोह में मेहमान बनकर हुआ शामिल: पहले खाई दावत और फिर की ऐसी हरकत, जमकर हुई धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से निकालने की दी जा रही धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 दिसंबर 2022 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 29 दिसंबर को सास ने पुत्र को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। अब ससुरालीजन उसे घर निकालने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर नहीं गई तो तेरे दूसरे बच्चे को भी मार डालेंगे। मामा ससुर शातिर किस्म के हैं, उनकी ओर से भी धमकी दी गई है। आरती ने बताया कि कार्रवाई के लिए थाना चौकी के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - जिंदा जलाकर युवक की हत्याः अपहरण किया, 10 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस को बताने पर बोरे में भरकर लगा दी आग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed