फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love jihad,love jihad act 2020,Bajrang Dal,love jihad case,love jihad UP

पति ने दर्ज कराया घर में घुसकर छेडख़ानी का मामला

Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
love jihad,love jihad act 2020,Bajrang  Dal,love jihad case,love jihad UP
बेवर। कस्बा निवासी एक महिला का गैर समुदाय के युवक के साथ फेरे लेते फोटो रविवार को वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों विरोध दर्ज कराया था। इस मामले में महिला के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। सीओ भोगांव का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का फोटो रविवार को वायरल हुआ था। इसमें महिला अन्य समुदाय के युवक के साथ फेरे लेते नजर आ रही है। फोटो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा करने के साथ ही बस स्टैंड चौराहा के पास जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला पड़ा।
विज्ञापन

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। महिला द्वारा फोटो के संबंध में जानकारी से इनकार करते हुए पति के साथ ही रहने की बात कही गई थी। मामले में देर रात महिल के पति ने फोटो में दिखने वाले युवक पर घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़, धमकी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी, लेकिन घर पर ताला लटका था। सीओ अमर बहादुर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित ने की खुदकुशी
वायरल फोटो में नजर आने वाले पुरोहित रमेश यादव का शव रविवार को फांसी पर लटका मिला था। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इस पर भी संदेह जताया था। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है।

जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
रविवार की शाम बस स्टैंड चौराहा के पास एकत्रित होकर जाम लगाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि लोगों के एकत्र होने से चौराहा पर आवागमन प्रवाहित हुआ। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरक्षी सौदान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गोलू ठाकुर व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed