{"_id":"60d223738ebc3e2ee225a605","slug":"love-couple-droped-in-hajara-kasganj-news-agr4968833181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग, डूबकर प्रेमिका लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग, डूबकर प्रेमिका लापता
विज्ञापन
कासगंज की हजारा नहर से प्रेमी को निकालते गोताखोर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। वैवाहिक संबंधों में न बंधने से नाराज शहर के प्रेमी युगल ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर दोनों को बचाने के लिए गोताखोर भी नहर में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद प्रेमी को सकुशल बचा लिया गया। जबकि किशोरी का अभी कोई पता नहीं है। उसकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
मामला शहर के एक मोहल्ले का निवासी यामीन (19) अपने ही मोहल्ले की किशोरी से प्रेम करता था। दोनों ही परिजनों से चार माह से शादी की जिद कर रहे थे लेकिन किशोरी के परिजन तैयार नहीं थे। आए दिन दोनों ही परिवारों में कहासुनी होती थी। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे किशोरी घर से दूध लेने के लिए निकली। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इधर किसी तरह प्रेमी को जानकारी हुई तो वह भी गांव ततारपुर के समीप हजारा नहर पर पहुंच गया और नहर किनारे प्रेमिका का दुपट्टा देखा।
उसे जानकारी हुई कि किशोरी नहर में कूद गई है उसके बाद प्रेमी ने भी छलांग लगा दी। जानकारी होने पर गोताखोर प्रेमी को बचाने के लिए नहर में उतरे। गोताखोर टीम ने प्रेमी को बचा लिया है जबकि किशोरी का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में पीएसी फ्लड यूनिट व निजी गोताखोर ऑपरेशन चला रहे हैं। इधर एसपी मनोज सोनकर ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
वर्जन-
- प्रेम प्रसंग का मामला है। किशोरी ने नहर में पहले छलांग लगाई और बाद में प्रेमी कूद गया। प्रेमी को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है, जबकि किशोरी की तलाश जारी है। कोई तहरीर मिलेगी तक अग्रिम कार्रवाई होगी। - मनोज सोनकर, एसपी।

कासगंज की हजारा नहर में प्रेमिका प्रेमी के कूदने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती- फोटो : KASGANJ

कासगंज की हजारा नहर में प्रेमी के कूदने के बाद मौके पर एकत्रित लोग- फोटो : KASGANJ