{"_id":"61291ae9d0111838930b8f69","slug":"lounge-will-be-made-for-passengers-at-arjun-nagar-gate-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट: अर्जुन नगर गेट पर यात्रियों के लिए बनेगा लाउंज, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट: अर्जुन नगर गेट पर यात्रियों के लिए बनेगा लाउंज, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने दी जानकारी
Fri, 27 Aug 2021 10:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:33 PM IST
सार
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यहां लाउंज बनवाएगी। इससे अर्जुन नगर गेट से सिविल एन्क्लेव तक यात्रियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरफोर्स एरिया में मौजूद खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा चेकिंग और प्रवेश में होने वाली परेशानी को देखते हुए अर्जुन नगर गेट पर अस्थायी लाउंज बनाया जाएगा। एयरफोर्स अधिकारियों ने अर्जुन नगर गेट पर इसके लिए जगह चिह्नित कर दी है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यहां लाउंज बनवाएगी। इससे अर्जुन नगर गेट से सिविल एन्क्लेव तक यात्रियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। इसी लाउंज से एयरपोर्ट की बस यात्रियों को अंदर ले जाएगी। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर ए ए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि नई फ्लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ा है, इसलिए सुरक्षा जांच और एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के बीच समन्वय बनाते हुए नया लाउंज अर्जुन नगर गेट पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस ने की कार्गो बिजनेस की तैयारी
ए ए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने कार्गो बिजनेस की तैयारी की है। इंडिगो के ऑपरेशन में यह शामिल है। एयरलाइंस इसके लिए अर्जुन नगर में अपना डिपो बना रही है, जहां से सामान के पैकेट एकत्र करने और डिस्पोजल की व्यवस्था रहेगी। एयरपोर्ट हाई सिक्योरिटी जोन है, इसलिए पैकेट हैंडलिंग का काम पूरे प्रोटोकॉल के साथ किया जाएगा। सिविल सोसायटी आगरा के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पार्षद शिरोमणि सिंह, महासचिव अनिल शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाधा बने 3 मकानों को किया ध्वस्त
एयरपोर्ट अथारिटी आगरा के डायरेक्टर ए ए अंसारी ने बताया कि नया सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाधा बने तीन निर्माणों को हटाकर प्रशासन ने बाउंड्री बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है। बाउंड्री पूरी करने और नई टर्मिनल बिल्डिंग के काम में अब कोई बाधा नहीं है। अगर टर्मिनल बिल्डिंग का पुराना टेंडर ही संशोधित हुआ तो निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा, अन्यथा नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी होगी, जिसमें समय लगेगा। बता दें कि टाटा प्रोजेक्ट्स को एयरपोर्ट के टर्मिनल निर्माण का टेंडर मिला था।