फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lotus never bloomed in Samajwadi stronghold Karhal

Agra News: समाजवादी गढ़ करहल में कभी नहीं खिला कमल

Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lotus never bloomed in Samajwadi stronghold Karhal
करहल।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में करहल के मतदाताओं ने कभी भी भगवाधारियों का साथ नहीं दिया। आज तक सपा के गढ़ में भाजपाई कमल नहीं खिला सके। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वर्तमान में हुए निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। डबल इंजन की सरकार में भी यहां नेताजी की साइकिल ही दौड़ी।
करहल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के पहला चुनाव वर्ष 1948 में हुआ था। तब से लेकर अब तक 12 चेयरमैन करहल के वाशिंदे चुन चुके हैं, लेकिन हर चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी को नकार दिया। पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशियों ने यहां जीत दर्ज की। इसके बाद सपा प्रत्याशी या फिर सपा से बगावत करने वाले बागी प्रत्याशियों को मतदाताओं ने चेयरमैन पद पर आसीन किया। इस बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी। पार्टी नेताओं ने खूब जोर लगाया। ड्रिपल इंजन की सरकार का नारा दिया गया, लेकिन मतदाताओं का साथ भाजपा को नहीं मिला। शायद इसीलिए भाजपा प्रत्याशी सचिन वर्मा को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बार हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी अब्दुल नईम ने 5728 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। वहीं भाजपा प्रत्याशी सचिव वर्मा को 3441 वोट मिले।
------
बागियों ने बिगाड़ा सपा का गणित करहल नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। करहल के ही जैन इंटर कॉलेज में नेताजी ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई और फिर राजनीति की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक करहल को समाजवादी गढ़ कहा जाता है। गढ़ में सपा का बागियों ने ही गणित बिगाड़ा। 2012 के चुनाव में सपा से बगावत करके संजीव यादव ने अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद महिला सीट होने पर उन्होंने 2017 में संजीव यादव ने पत्नी सेवन श्री को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा और जीत हासिल की। कुल मिलाकर दोनों ही बार अपनों की बगावत के कारण सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अब तक चुने गए चेयरमैन
नाम दल कार्यकाल

सिपाहीराम पांडेय कांग्रेस 1948 से 1953
मदन कुमार जैन कांग्रेस 1953 से 1956
सैयद फजले अली कांग्रेस 1956 से 1964
गनपति शर्मा कांग्रेस 1964 से 1971
गोरेलाल यादव कांग्रेस 1971 से 1977
डॉ. अशोक जैन कांग्रेस 1988 से 1994
निकहत परवीन निर्दलीय 1995 से 2000
अब्दुल नईम सपा 2000 से 2005
सुभाष चंद्र प्रशासक 2005 से 2006
राजेंद्र सिंह प्रशासक 2006 से 2006
वीके शर्मा सपा 2006 से 2011
संजीव यादव निर्दलीय 2012 से 2017
सेवनश्री यादव निर्दलीय 2017 से 2023
अब्दुल नईम सपा 2023 से...
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed