फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lottery for Atal Puram Township in Agra to open tomorrow

अटलपुरम टाउनशिप: कल खुलेगी लॉटरी...322 भूखंडों के लिए कतार में 1748 खरीदार; सीएम योगी ने की थी लाॅन्चिंग

Sun, 28 Sep 2025 03:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:38 PM IST
सार

तीन चरणों में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप को 5 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाॅन्च किया था। अब टाउनशिप के पहले फेज में भूखंडों के आवंटन के लिए लाॅटरी खुलेंगीं। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं।

विज्ञापन
Lottery for Atal Puram Township in Agra to open tomorrow
आगरा की नई टाउनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अटलपुरम टाउनशिप के फेज-1 में सेक्टर-1 के 322 भूखंडों की लॉटरी सोमवार को सूरसदन में खुलेगी। भूखंडों के लिए 1748 खरीदार कतार में हैं। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट की निगरानी में लॉटरी प्रक्रिया पूरी होगी। सोमवार से ही सेक्टर-2 व 3 के भूखंडों के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) अटलपुरम टाउनशिप विकसित कर रहा है। तीन चरणों में विकसित हो रही इस टाउनशिप को 5 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाॅन्च किया था। 8 अगस्त से 8 सितंबर तक भूखंड खरीद के लिए एडीए ने ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन

 

भूखंडों की तुलना में छह गुना 1842 आवेदन प्राप्त हुए थे। 15 से 22 सितंबर तक आवेदनपत्रों में त्रुटियां सुधारने का मौका था। त्रुटियों के कारण 70 आवेदन निरस्त कर दिए गए। शनिवार तक आवेदकों के पास लॉटरी ड्रा से आवेदन वापस लेने का मौका था।

मुख्य अभियंता आरआरपी सिंह ने बताया कि 24 आवेदन विभिन्न कारणों से खरीदारों ने वापस लिए हैं। अब 1748 आवेदकों के बीच लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी ड्रा प्रक्रिया सोमवार सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अलावा मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियो रिकाॅर्डिंग कराई जाएगी। लॉटरी की पर्चियां बच्चों से निकलवाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें-आश्रम कांड: रूम नंबर 101 और रात तीन बजे... यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती; गिरफ्तारी की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed