फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Mahavir's procession came out with pomp

बैंड बाजों के साथ भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली

Mon, 11 Oct 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir's procession came out with pomp
करहल। जैन मंदिर नसियाजी में सोमवार की सुबह सात बजे श्रीजी का अभिषेक विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। भूगर्भ से प्राप्त भगवान महावीर की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा जैन भवन से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए किशनी चौराहा होकर वापस नसिया जी पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों पर नृत्य करते और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। अन्य समाज के लोगों ने श्रीजी की आरती उतारकर एकता की मिसाल पेश की। विहसंत सागर महाराज ने कहा कि करहल की धरती पवित्र है। भगवान हर जगह प्रकट नहीं होते। करहल तो अतिशय स्थान है। बताते चलें कि तीन वर्ष पूर्व अवधेश दुबे के घर के आंगन के भूगर्भ से भगवान महावीर स्वामी की प्राचीन प्रतिमा प्राप्त हुई थी। जिसकी हरवर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है। शाम को श्रीजी की 1008 दीपों से आरती की गई। रात नौ बजे रुचि जैन, सोनम, मेघा जैन द्वारा गुजराती गरबा की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर मनीष जैन, जितेंद्र, अवधेश, लल्लन, बुलाकी, मनोज पटवारी, शुभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed