फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Krishna's team dominated the volleyball tournament on the first day

Agra News: वॉलीबाल टूर्नामेंट में पहले दिन लॉर्ड कृष्णा की टीम का रहा दबदबा

Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's team dominated the volleyball tournament on the first day
बेवर(मैनपुरी)। लॉर्ड कृष्णा ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट कस्बा के इटावा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा मैदान में बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन लॉर्ड कृष्णा की टीम का दबदबा रहा। भरथना और हैदरपुर की टीम ने भी अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच भरथना और नगला गदु की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भरथना की टीम 2- 0 से विजेता रही। दूसरा मैच हैदरपुर और चंदीपुर के बीच रहा जिसमें हैदरपुर विजेता रही। तीसरा मैच लॉर्ड कृष्णा एकेडमी मैनपुरी और गंगदासपुर के बीच खेला गया जिसमें 2- 0 से दोनों मैच लॉर्ड कृष्णा एकेडमी ने अपने नाम किए। निर्णायक नीटू यादव व स्कोरर शालू थे। प्रबल ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अनुपम दीक्षित, अन्नू दीक्षित, अनुराग गुप्ता, गुड्डू यादव, उमेश यादव, सोनू यादव, धर्मराज यादव, हंटू यादव, शिवप्रताप, उदय प्रताप, बृजेश बैस, बृजेश यादव, अंकुर मिश्रा, सुमित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed