फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Gautama Buddha remembered on Buddha Purnima

बुद्ध पुर्णिमा पर याद किए गए भगवान गौतम बुद्ध

Wed, 26 May 2021 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Lord Gautama Buddha remembered on Buddha Purnima
मैनपुरी। जिलेभर में बुद्ध पूर्णिमा पर बुधवार को भगवान बुद्ध की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने घरों में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना के साथ कथा का पाठ किया गया। कई घरों में भगवान बुद्ध के उपदेश की चर्चा हुई। मंदिरों में कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के साथ पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर बुधवार सुबह से ही जिले भर में पूजा पाठ शुरू हो गया। इस दौरान पंचशील सिद्धांतों पर चर्चा की गई। घरों में बौद्ध कथा का आयोजन किया गया। इसमें भगवान गौतम बुद्ध द्वारा दिए गए उपदेशों पर चर्चा की गई। कोरोना महामारी के कारण जिले में कहीं भी भगवान गौतम बुद्ध की शोभायात्रा नहीं निकाली गई।
विज्ञापन

लोगों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में दान पुण्य के कार्यक्रम किए। भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर भी लोग कोविड-19 की गाइडलाइन का पालत करते हुए लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बौद्ध समिति ने भगवान बुद्ध को किया याद
किशनी। कस्बे के आईटीआई स्कूल के पास स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों ने पूजा अर्चना की। बौद्ध विकास समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शाक्य की अगुवाई में समिति के अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राकेश शाक्य, प्रमोद शाक्य, अरविंद शाक्य, लालसिंह शाक्य, होरीलाल, मुकेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
-----
महाबोधि कॉलेज में की गई पूजा-अर्चना
कुसमरा। नगर सहित क्षेत्र में भगवान महात्मा बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने महाबोधि कॉलेज में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। सचिव गिरंद सिंह शाक्य, प्रवीण बौद्ध, कन्हई लाल शाक्य, डॉ. केएल शाक्य, जितेंद्र कुमार, रेखा शाक्य, मीता शाक्य, दिनेश चंद्र, इंद्रपाल सिंह, चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
-----
जवापुर में मनाई गई जयंती
रामनगर। क्षेत्र के गांव जवापुर में भगवान गौतम बुद्ध के अनुयायियों ने विश्व कल्याण की कामना की। गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध प्रतिमाओं पर पारंपरिक पूजा-अर्चना की। प्रधान महेश शाक्य, ग्या प्रसाद शाक्य, महेश शाक्य, अर्जुन शाक्य, सुधीर, तिलक सिंह शाक्य, बालिस्टर सिंह शाक्य, जसबंत सिंह शाक्य, लज्जाराम शाक्य, राममनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।
----
देवगंज में भी याद किए भगवान बुद्ध
बिछवां। गांव देवगंज में बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की जयंती मनाई। कोतवाल सिंह शाक्य, श्रीपाल शाक्य , चेतराम शाक्य , दीपक शाक्य ,अमित आदि लोगों ने भगवान बौद्ध द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
-----
नाहिली में बौद्ध समिति की देख रेख में आयोजित हुआ कार्यक्रम
घिरोर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर र ग्राम नाहिली के बुद्ध विहार पर कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आदर्श बौद्ध समिति के मंत्री अनिल शाक्य ने भगवान बुद्ध की पूजा कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधान प्रतिनिधि मनभावन लाल, कामता प्रसाद, राजेंद्र शाक्य, जितेंद्र सिंह, ग्रीश चंद्र, निहाल सिंह, रावरन, प्रतीक, अतर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अतुल शाक्य ने किया।
---
कुरावली में भी हुआ कार्यक्रम
कुरावली। जीटी रोड स्थित रविदास पार्क में बुद्ध जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा ली। महेश सिन्हा, हरिचरण, उमेश, आनंद, विनोद कुमार, दुलारे लाल प्रेमी, पंकज प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, ताराचंद, जय सिंह, अमरदीप वाल्मिक, अनु वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

------
भोगांव में बुद्ध भगवान की वंदना की
भोगांव। भगवान बुद्ध की जयंती परंपरागत रीति रिवाज के साथ मनाई गई। सुबह रजवाना रोड स्थित बुद्ध विहार में डॉ. आलोक शाक्य के नेतृत्व में पंचशील और भगवान बुद्ध की वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुशील आंबेडकर, हीरालाल शाक्य, जवाहरलाल, श्याम सिंह एड., प्रमोद कुमार एड, शिवम निषाद, बौबी शाक्य, ईश्वर दयाल, ज्ञानेंद्र सिंह, सागर वाल्मीकि, नवनीत, दीपक, लज्जाराम, अखिलेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed