फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lord chardraprabhu and lord parasnath, janmkalyarak

जिले में धूमधाम से मना भगवान चंद्रप्रभु और पारसनाथ का जन्म महोत्सव

Thu, 30 Dec 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
lord chardraprabhu and lord parasnath, janmkalyarak
30एमएनपी-09-शहर में जैन समाज की शोभा यात्रा में शामिल जैन समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। श्री चंद्रप्रभु भगवान और पारसनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बृहस्पतिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में जैन समाज के लोगों ने पार्श्वनाथ जिनालय लोहाई मंदिर में प्रात: चंद्र प्रभु भगवान एवं पारसनाथ भगवान का अभिषेक एवं वृहद शांति धारा आचार्यश्री के श्रीमुख से संपन्न हुई।
विज्ञापन

शहर में निकली रथ यात्रा में सबसे आगे मुरादाबाद से आया हुआ बैंड चल रहा था। उसके पीछे भव्य झांकियां थी उनके पीछे नगर का बैंड और श्रीजी का रथ चल रहा था। रथ पर खवासी के रूप में सर्वोदय जैन और इंद्रों के रूप में अभिषेक जैन, वंश जैन, क्रिश जैन, रोमन जैन तथा रथ के पीछे भारी संख्या में महिलाएं चल रही थीं। रथयात्रा करहल रोड, सदर बाजार, डाकखाना चौराहा होते हुए वापस पाश्र्वनाथ जिनालय मंदिर पहुंची। जिनालय में भगवान चंद्रप्रभु और पारसनाथ दोनों का अभिषेक एवं पूजन किया गया। रथ यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। आचार्य प्रमुख सागर महाराज ने अपने विचार रखे। इस दौरान संगीतमय आरती का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर अनंत कुमार जैन, अशोक कुमार गंगवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन

करहल में निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा
करहल। जैन समाज ने भगवान पारसनाथ और भगवान चंद्रप्रभु का जन्म व तप कल्याण महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। सुबह श्री जी का भव्य अभिषेक व शांति धारा की गई। बाद में समाज के लोगों द्वारा जैन धर्म के जयकारों व गाजे बाजे के साथ नगर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जगह-जगह उसका स्वागत एवं आरती की गयी। युवा एवं बच्चे जैन धर्म की धुनों पर नृत्य करते शोभायात्रा के साथ चलते रहे। महेंद्र कुमार जैन रावत को भगवान के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोपहर में श्री जी का पांडुक शिला पर 1008 कलशों द्वारा भव्य कलशाभिषेक हुआ। मां पद्मावती युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में जैन समाज के लोगों ने हिस्सेदारी की। राहुल जैन अहिंसा, नवनीत जैन, विशाल जैन, हिमांशु जैन, विकास जैन, नमन जैन, अंशुल जैन, नितिन जैन, रजत जैन, सचिन बजाज, आलोक जैन बकेबरिया, अवनीश जैन आदि व्यवस्था में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पारसनाथ के जयकारों से गूंजा भोगांव
भोगांव। जीओ और जीने दो, जय बोलो पारसनाथ की, जैन धर्म की जय-जयकार जैसे उद्घोषों के बीच भोगांव में भगवान पारसनाथ और चंद्रप्रभु की रथयात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान पारसनाथ और चंद्रप्रभु का जलाभिषेक किया। जैन समाज द्वारा भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा श्री चंद्रप्रभु जिनालय से प्रारंभ होकर जैन मार्केट, छोटा बाजार, पीपल मंडी, घंटाघर, जीटी रोड चौराहा भ्रमण करती हुई पाश्र्वनाथ जिनालय पहुंचकर समाप्त हुई। रथयात्रा में सबसे आगे बच्चे केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। झांकियों के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों को दर्शाया गया। रथ पर चार इंद्रों के रूप में कुमुद जैन, चक्रेश जैन, अशेष जैन तथा प्रवीण जैन चंवर ढुराते हुए खड़े थे। रथयात्रा जैन मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में तब्दील हो गई और यहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान पाश्र्वनाथ की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। इस दौरान नलिन कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, डॉ. योगेश जैन, कुमुद जैन, अतुल जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, राकेश जैन, आरसी जैन, वैभव जैन, प्रतीक जैन, राहुल जैन, विप्लव जैन, गौरव जैन, आशू जैन, शैंकी जैन, प्रदीप जैन, मनीष जैन, अमन जैन, स्वप्निल जैन, स्वर्णिम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed