फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,Lord Bholenath's procession came out with pomp

धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा

Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
,Lord Bholenath's procession came out with pomp
शहर में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भगवान शिव की पालकी में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर में भक्तों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। भोलेनाथ की पालकी को कांधा देने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शहर के मोहल्ला छपट्टी स्थित शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल पालकी में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा लेकर भक्त चल रहे थे। जगह-जगह भक्तों ने पालकी पर पुष्प वर्षा करके भोलेनाथ का स्वागत किया। साथ ही दर्शन करके आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल भोलेनाथ के परिवार व सेना के स्वरूप मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे थे। शिवजी अखाड़े के कलाकारों ने शोभायात्रा में अपने करतब दिखाए। शोभायात्रा बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, कृष्णा टॉकीज रोड, मोहल्ला कटरा, मदार दरवाजा, देवी रोड, लेनगंज, सिटी डाकघर होते हुए वापस मोहल्ला छपट्टी स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंची। यहां मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed