{"_id":"67ed7ecedcf25d4427033113","slug":"lord-ajitnaths-nirvana-kalyanak-festival-celebrated-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-134757-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भगवान अजितनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भगवान अजितनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया
Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के भगवान अजितनाथ जिनालय में निर्वाण लाडू चढ़ाते भक्त। स्रोत स्वयं
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला कटरा स्थित श्री अजितनाथ दिगंबर जिनालय में श्री 1008 अजितनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक, चैत्र सुदी पंचमी महोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन किया।
जिनालय में इंद्रों के स्वरूप में अमित जैन, नितिन जैन टिंचू, मयंक जैन, डॉ़ देवेश जैन, संजय जैन और मंचू जैन आदि ने श्रीजी का अभिषेक मंत्रोच्चार के साथ किया। विश्व शांति की मंगल कामना करते हुए शांतिधारा श्रवण कुमार जैन, राजीव जैन और अभिषेक जैन द्वारा की गई। भक्तों द्वारा निर्वाण कांड पढ़कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
पंडित कमल जैन शास्त्री और महामंत्री विशाल जैन जौली ने बताया कि जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर भगवान अजितनाथ का जन्म अयोध्या के इक्ष्वाकु वंश में हुआ था।
इस दौरान बीना जैन, कन्नो जैन, नीरू वाला जैन, संतोष जैन, डॉ़ कीर्ति जैन, माया जैन, रूप जैन, वर्षा जैन, मुक्ति जैन, नेहा जैन, अतुल जैन, अरुण जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।