फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot of Rs 22 lakh at petrol pump police ran as soon as information received matter turned out to be something

Agra: पट्रोल पंप पर 22 लाख की लूट, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस; मामला निकला कुछ और ही...देखें वीडियो

Sun, 13 Oct 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

पेट्रोल पंप पर 22 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली, तो पुलिस के पसीने छूट गए। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन यहां पता चला कि मामला लूट का है ही नहीं...
 

विज्ञापन
Loot of Rs 22 lakh at petrol pump police ran as soon as information received matter turned out to be something
पट्रोल पंप का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगनेर अंतर्गत राजस्थान बॉर्डर चंदसोरा गांव पर स्थित एचपी कंपनी के प्रमुख फिलिंग स्टेशन पर रात करीब 8 बजे पेट्रोल भरवाने आए युवक और सेल्समैन में विवाद हो गया। इसके बाद पेट्रोल पंप मैनेजर दिनेश ने डायल 112 पर पुलिस को लूट की सूचना दे दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में दौड़कर पेट्रोल पंप पर पहुंची, तो मामला मारपीट का निकला।
विज्ञापन




 

घटनाक्रम अनुसार पेट्रोल पंप स्वामी सोरवेंद्र सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी ने बताया के रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल सवार एक युवक पेट्रोल भरवाने आया, जिसका सेल्समैन से विवाद हो गया। सेल्समैन उसे मेरे पास लेकर आया तो मेरे साथ भी युवक ने बदतमीजी की। इसके बाद उसने फोन करके नजदीकी राजस्थान के गांव केंथरी से 30-35 युवकों को बुला लिया, उन लोगों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद स्वामी सहित करीब आठ कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। सोने की चेन और सेल्समैन से रुपए छीन कर भाग गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगनेर मदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। पूछताछ में सामने आया कि  पेट्रोल भरवाने के दौरान एक युवक से सेल्समैन का विवाद हुआ, जिसके बाद उसने अन्य साथियों को बुला लिया और मारपीट कर दी। सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed