फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot

चालक ने गायब की थी आलू लदी डीसीएम

Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
loot
किशनी (मैनपुरी)। आलू लदी डीसीएम लूट के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि डीसीएम चालक ने ही साथियों की मदद से गाड़ी को गायब कर मालिक को लूट की सूचना दी थी। मंगलवार को पुलिस ने चालक सहित गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी अविनाश सेंगर ने 15 अक्तूबर को डीसीएम में आलू लादकर अमेठी भेजा था। देर रात उन्हें चालक अवनीश यादव पुत्र दुरबीन सिंह निवासी मोहल्ला दक्षिण मोहनगंज सिरसागंज ने करहल से किशनी क्षेत्र के बीच डीसीएम लूट की सूचना दी थी। मामले में 16 अक्तूबर को मालिक ने चालक अवनीश व उसके साथियों पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना पुलिस ने डीसीएम लूट के इस मामले का खुलासा करने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में सीओ अमर बहादुर ने बताया कि चालक अवनीश यादव ने ही लूट की योजना बनाई थी। यह काम उसने साथी प्रदीप कुमार निवासी नगला कुशाल, अनुज यादव निवासी नगला अखरौज और अभिषेक यादव निवासी नगला कुशल जनपद फिरोजाबाद के साथ मिलकर रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डीसीएम से आलू को दूसरे वाहन में पलट लिया था। माल को गाजियाबाद में बेच दिया। 53 हजार रुपये उन्होंने आपस में बांट लिए थे। बाकी रुपये विशंभर व भूरा नाम के व्यक्तियों के पास रख दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से माल बेचने में प्रयुक्त कैंटर, 20 हजार रुपये और दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed