{"_id":"5f663e3b8ebc3eee0b06b542","slug":"loot-mainpuri-news-agr4600158131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक को लात घूंसों से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक को लात घूंसों से पीटकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगला कवर निवासी युवक को पीटकर 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से गजडुंडवारा निवासी लियाकत अली (35) करीब 12 वर्ष से शहर कोतवाली के नगला कवर स्थित ससुराल में रह रहा है। वह कांच कटाई का काम करता है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह संसारपुर मोड विद्युत सब स्टेशन के पास शराब पी रहा था। तभी आसपास के रहने वाले चार युवक वहां आए। उन्होंने लियाकत से 500 रुपये मांगे।
चारों युवकों ने लियाकत को पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद लियाकत को घर जाते समय युवकों ने फिर से घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखी 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घायल हालत में लियाकत घर पहुंचा, लेकिन डर के चलते परिजनों ने उसे कोतवाली नहीं जाने दिया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने पीड़ित के घर जाकर जांच की। शनिवार की सुबह मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सत्यता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार पांडेय, एसपी