{"_id":"65081a5812c870ba2909dea5","slug":"loot-from-young-man-who-came-to-see-girl-for-marriage-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के लिए लड़की को देखने आया था युवक, कर बैठा ऐसी गलती; फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के लिए लड़की को देखने आया था युवक, कर बैठा ऐसी गलती; फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
Mon, 18 Sep 2023 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:07 PM IST
सार
शादी के लिए लड़की देखने आए युवक को एक छोटी सी गलती इतनी महंगी पड़ेगी उसने सोचा नहीं था। समय रहते यदि पुलिस न आती तो उसे हजारों रुपये का झटका लगता। जानें क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन
man सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दुल्हन का लालच खींच तो लाया, लेकिन वो ये भूल गया कि उसके साथ कोई भी बड़ी वारदात हो सकती है। लड़की देखने के लिए जिसने बुलाया था उनके बारे में उसने कोई जांच पड़ताल नहीं की, बस इसी गलती की उसे सजा मिली। शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने बुलाकर शनिवार रात को युवक से मोबाइल और 65 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से लूटे रुपये और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। रविवार को महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
यहां का है मामला
हाथरस के थाना सादाबाद के गांव पिपराई निवासी राजेंद्र के दो पुत्र हैं। दाऊजी के दघेंटा निवासी परशुराम का राजेंद्र के यहां आनाजाना था। परशुराम ने राजेंद्र के बड़े लड़के राजू की शादी रायबरेली से कराने की बात कही थी। शनिवार को रात 11 बजे राजेंद्र दोनों बेटों राजू व संतोष और परशुराम के साथ रामबाग आए। यहां पर पहले से खड़ी कार में परशुराम का साला शिवम यादव मौजूद था। उसने लड़की से बात करने के बहाने राजू को कार में बैठा लिया। शिवम कार को खंदौली की तरफ ले जाने लगा। राजेंद्र को शक हुआ तो उसने कार रुकवाने की कोशिश की। आरोपियों ने कार को खंदौली की तरफ भगा दिया।
ये भी पढ़ें - होम स्टे में देह व्यापार: मौसी ने घिनौने दलदल में धकेला, हर रात होता था सौदा; किशोरी का सच कर देगा बैचेन

पुलिस की वजह से बच गई रकम
राजेंद्र और संतोष ने कार का पीछा किया। इस दौरान सवारों ने राजू से मोबाइल और जेब में रखे 65000 हजार रुपये लूट लिए और उसे खंदौली इंटरचेंज पर उतार कर फरार हो गए। इधर राजेंद्र ने खंदौली पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को नादऊ सर्विस रोड से पकड़ लिया। इसमें सवार शिवम यादव, परशुराम, सुखराम और महिला मंजू को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल और रुपये बरामद कर लिए।
ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: शिक्षक पति वॉशरूम में करता है वीडियो कॉल, फिर करता है ऐसी बातें...; पत्नी बोली- शर्म भी नहीं आती