{"_id":"66a3286416424ab3c407790c","slug":"loot-by-adding-chilli-10-lakhs-looted-from-businessman-brothers-miscreants-fled-towards-firozabad-highway-2024-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्च डालकर लूट: कारोबारी भाइयों से 10 लाख लूटे, फिरोजाबाद हाईवे की तरफ भाग निकले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्च डालकर लूट: कारोबारी भाइयों से 10 लाख लूटे, फिरोजाबाद हाईवे की तरफ भाग निकले बदमाश
Fri, 26 Jul 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:09 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर में कारोबारी भाइयों से बदमाशों ने 10 लाख रुपये की लूट की। खास बात ये रही कि बदमाशों को रास्तों की जानकारी थी। मिर्च पाउडर डाला, बैग छीना और फिर तेजी से फिरोजाबाद हाईवे की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर में एक बार फिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर कमिश्नरेट पुलिस को चुनौती दी है। घटना के बाद बाजार में दहशत फैल गई। दुकानों के शटर गिरने लगे। बाद में पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे सुराग मिल गए। बदमाश लूट के बाद फिरोजाबाद हाईवे की तरफ भागे हैं। इस पर टीम गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।
कारोबारी नरेंद्र और महेश मोटवानी से लूट करने के बाद एक बाइक पर सवार दो बदमाश कमला नगर मुख्य बाजार तो दूसरी बाइक पर सवार बदमाश मुगल रोड होते हुए हाईवे की तरफ चले गए। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनमें बदमाश नजर आए हैं।

हालांकि उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं। बाइकों के नंबर भी नहीं दिख रहे हैं। कारोबारी भी नहीं बता पा रहे हैं कि बदमाशों के चेहरे खुले थे या बंद। उनका कहना है कि बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी थी। इस कारण उन्हें कुछ भी दिख नहीं आ रहा था। कुछ राहगीरों की आंखों में भी मिर्च गई थी। इस कारण कोई कुछ नहीं कर सका। बाद में आंखों में पानी डाला। तब राहत मिली। फुटेज से यह भी पता चला है कि बदमाश काफी देर से कारोबारी भाइयों का इंतजार कर रहे थे। उनके निकलते ही पीछे लग गए। सुनसान स्थान पर घटना को अंजाम दिया।
बदमाशों ने सुनसान इलाका चुना
पुलिस ने कमला नगर में कई जगह पर सीसीटीवी फुटेज देखे। इससे पता चला कि बदमाश रेकी करके आए थे। उन्हें पता था कि व्यापारी कैश लेकर मुगल रोड से जाते हैं। इसलिए दुकान से ही पीछे लग गए। मुगल रोड पर जहां पर लूट की, वहां पर सुनसान रहता है। उन्होंने व्यापारियों को स्कूटर में लात मारने के बाद गिरा दिया था, जिससे वो ज्यादा दूर न जाएं। वारदात के बाद हाईवे की तरफ होते हुए फिरोजाबाद की तरफ भाग निकले।

दहशत में आ गए व्यापारी
कमला नगर में लूट की सूचना बाजार में तेजी से फैल गई। इस पर दुकानों के शटर गिरने लगे। कुछ दुकानें पहले से भी बंद हो गई थीं। मगर, बड़े शोरूम खुले हुए थे। घटनास्थल पर व्यापारी भी पहुंच गए। उनका कहना था कि कमला नगर में कई बार व्यापारियों क साथ वारदात हो चुकी हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की और गश्त की मांग की ।

पहले भी हो चुकी हैं वारदात
कमला नगर में लूट की वारदात पहली बार नहीं हुई। कई बार कारोबारी लुट चुके हैं। हत्या तक हो चुकी है। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की वारदात हुई थी। इसमें कई किलो करोड़ोंं का सोना लूटा गया था। दो को वारदात के कुछ देर बाद ही एत्मादपुर में मुठभेड़ में मार दिया गया था। फिरोजाबाद का गैंग निकला था। पुलिस ने एक-एक करके माल बरामद किया था। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब फिर से फिरोजाबाद के गैंग के वारदात करने की आशंका है।