फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot accused's health deteriorated in police custody IN AGRA

UP: लूट के आरोपी का कांपने लगा शरीर, मुंह से निकलने लगा झाग; हालत देख उड़े पुलिस के होश

Tue, 16 May 2023 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 08:06 AM IST
सार

पुलिस ने उसे बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर एसएन रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Loot accused's health deteriorated in police custody IN AGRA
बाह पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह से लूट के आरोप में सोमवार की शाम को पकड़े गए अनिल की बाह थाने की हिरासत में हालत बिगड़ गई। शरीर में कंपन के साथ मुंह से झाग निकलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अनिल के पिता होमगार्ड हैं। वहीं एक आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर भाग निकला, जिसे पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बटेश्वर में दंपती से मोबाइल लूटने के आरोप में बटेश्वर के अनिल को हिरासत में लिया था। अनिल का साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के मुताबिक पिनाहट के कुकथरी निवासी अश्वनी शर्मा पत्नी के साथ बटेश्वर में मंदिरों के दर्शन करने आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम बाइक खड़ी कर लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान पहुंचे दो युवक उनसे हाथापाई करने लगे, यह देख पत्नी ने 112 नंबर डायल करने के लिए अपना फोन निकाला तो लूटकर दोनों मंदिर की ओर भागे।
विज्ञापन


दंपती ने मोबाइल लूटे जाने की सूचना पुलिस चौकी पर दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मंदिर के पास से पकड़ लिया, पुलिस वाहन से एक आरोपी कूदकर भाग निकला, जबकि अनिल पुत्र पूरन सिंह को पुलिस थाने ले आई। थाने पहुंचने पर अनिल की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर एसएन रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि अनिल को तबीयत खराब होने पर एसएन अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित अश्वनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed