फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   long waiting time in trains from Agra to Ayodhya this will make journey difficult

Agra: अयोध्या के लिए ट्रेनों में लंबी वेटिंग, मुश्किल होगा सफर; सात जोड़ी ट्रेनें 16 से 22 तक हैं रद्द

Wed, 17 Jan 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 06:16 PM IST
सार

आगरा से अयोध्या के लिए ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इससे यात्रियों का सफर मुश्किल होगा। सात जोड़ी ट्रेनें 16 से 22 तक रद्द की गई हैं। 

विज्ञापन
long waiting time in trains from Agra to Ayodhya this will make journey difficult
आगरा कैंट स्टेशन

विस्तार

ताजनगरी आगरा से यदि आप भी रामलला के दर्शन के लिए ट्रेन से अयोध्या जाना चाहते हैं, तो फिलहाल इंतजार कीजिए। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही। श्रद्धालुओं का सफर मुश्किल होगा। कई ट्रेनों के रूट बदले जा रहे हैं। प्रभावित ट्रेनों की सूची रेल प्रशासन तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ से अयोध्या के लिए चलने वाली सात जोड़ी मेल, पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन 16 से 22 जनवरी तक रद्द हैं। 35 से अधिक ट्रेनें रूट बदलकर चल रही हैं। आगरा से अयोध्या के लिए चार ट्रेनें हैं। इनमें लंबी वेटिंग है। खराब मौसम की वजह से आगरा फोर्ट से चलने वाली अवध एक्सप्रेस प्रभावित है। मरुधर, कोटा-पटना, मुजफ्फरपुर व फरक्का ट्रेनों को लेकर रेल प्रशासन बड़ा फैसला ले सकता है।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट स्टेशन के पास बाराबंकी में दोहरी रेल लाइन व विद्युतीकरण का काम चल रहा है। मथुरा जंक्शन पर भी मरम्मत कार्य से कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित है। आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार तक आगरा से अयोध्या के लिए संचालित सभी ट्रेनों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आगरा से कोई ट्रेन रद्द नहीं है। कुछ ट्रेनें डायवर्ट हैं। प्रभावित या रद्द ट्रेनों पर जल्द निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार ट्रेनों के ठहराव की मांग

क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य पंकज अग्रवाल ने महाप्रबंधक से चार ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नई दिल्ली से वाराणसी ट्रेन 22436, 22435 वंदे भारत, आनंद बिहार से अयोध्या के लिए 22426 व 22425 का ठहराव टूंडला स्टेशन पर करने से आगरा व अलीगढ़ मंडल के यात्रियों को सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed