{"_id":"5e29dc9e8ebc3e4afa1d2354","slug":"long-waiting-for-sugarcane-kasganj-news-agr4262379189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द- गन्ना बिक्री के लिए खुले आसमान के नीचे बीत रहीं सर्द रातें, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द- गन्ना बिक्री के लिए खुले आसमान के नीचे बीत रहीं सर्द रातें, किसान परेशान
विज्ञापन
कासगंज न्यौली चीनी मिल के बाहर खड़े गन्ना लदे वाहन
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सर्द रातें, खुला आसमान, गन्ने से भरे वाहन उनका पलंग है तो कोहरा उनकी चादर। कुछ ऐसे ही बीत रहीं हैं गन्ना किसानों की रातें। कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानाें से जब उमर उजाला टीम ने बात की तो उनका दर्द छलक गया।
पिछले दिनों बरसात होने के कारण अब एक साथ मिल पर खरीद का दबाव बढ़ा है। खरीद भी काफी धीमी गति से हो रही है। तमाम किसानों ने बिचौलियों से गन्ना खरीद का मिल पर आरोप लगाया है। मिल ने इस आरोप को पूरी तरह नकार दिया है। न्यौली चीनी मिल में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह से गन्ने की पेराई शुरू हुई। जिलेभर के किसान गन्ने की बिक्री के लिए मिल पर पहुंचने लगे। पिछले दिनों बारिश हो जाने के कारण गन्ने की कटाई रुक गई। अब मौसम जब साफ हुआ तो गन्ने की कटाई में एक साथ तेजी आई। इससे बढ़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर न्यौली चीनी मिल पर एक साथ पहुंचने लगे। गन्ना लदे सैंकड़ों वाहन मिल गेट पर नजर आ रहे हैं। गन्ना लदे वाहन ही उनके आशियाने बने हुए हैं। रात में उन्हें वाहनों के आसपास ही आग जलाकर समय काटते देखा जा सकता है।
एक नजर आंकड़ों पर
- 11 लाख कुंतल गन्ना बृहस्पतिवार तक चीनी मिल ने खरीदा।
- 28 खरीद केंद्रों पर की जा रही है गन्ने की खरीद।
- 4 हजार किसान अब तक बिक्री कर चुके हैं गन्ना।
पुरानी पर्चियां बढ़ा रहीं मुसीबत
चीनी मिल 72 घंटे तक की मान्य पर्चियां किसानों को भेज रही है, लेकिन तमाम किसान पर्चियों का निर्धारित समय निकलने के बाद गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। उस समय खरीद केंद्रों पर गन्ना नहीं लिया जाता। हालांकि चीनी मिल के बाहर बने खरीद केंद्र पर इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। तत्काल गन्ना समिति से पर्चियों का नवीनीकरण कराकर गन्ना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों की बात
कई दिनों से खड़े हुए हैं
4-5 दिन हो गए हैं। गन्ना लेकर न्यौली चीनी मिल आए हैं, लेकिन चीनी मिल में खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। सर्दी से रात में परेशानी होती है- राकेश, न्यौली।
बिचौलियों से खरीदा जा रहा गन्ना
- किसानों से सीधे गन्ना खरीदा नहीं जा रहा और बिचौलिये सक्रिय हैं। किसानों का गन्ना काफी धीमी गति से खरीदने से स्पष्ट हुआ है कि बिचौलियों का गन्ना लिया जा रहा है- मुनेंद्र, चंदवा।
कोई बिचौलिया सक्रिय नहीं
- न्यौली चीनी मिल पर कोई भी बिचौलिया सक्रिय नहीं है। किसानों का गन्ना सीधे खरीदा जा रहा है। किसानों का आरोप गलत है- एसपी सिंह, महाप्रबंधक, न्यौली चीनी मिल।
पिछले दिनों हुई बारिश का असर
- पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान गन्ने की कटाई रुक गई थी। अब धूप निकलने के कारण एक साथ कटाई हो रही है। भीड़ बढ़ गई है- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।