फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   long life of husband all day long Wish, left the world at night

Agra News: पूरे दिन की पति दीर्घायु होने की कामना, रात को छोड़ दी दुनिया

Fri, 03 Nov 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
long life of husband all day long
Wish, left the world at night
कासगंज। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक महिला के मन में बस यही चाहत रहती है कि वह इस दुनिया से जब भी विदा हो तो सुहागिन के रूप में हो। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को शहर में चर्चा बन गया। एक सुहागिन महिला ने करवा चौथ पर अपने पति की लंबी आयु की कामना की और रात में साइलेंट अटैक के कारण उसकी मौत हो गई। नदरई गेट गांधी मूर्ति क्षेत्र निवासी जमुनेश माहेश्वरी (74) पत्नी गल्ला कारोबारी सतीश चंद्र माहेश्वरी ने करवा चौथ पर अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखा। पर्व के लिए दिन भर तैयारियां की। सायं के समय अपने को सुहागिन की तरह से सजाया। रात्रि लगभग 8:30 बजे जब चंद्र देव ने दर्शन दिए तो चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की और छलनी में अपने पति और चांद को निहारा। पति ने उनके मनपसंद व्यंजन खिलाकर उपवास खिलाया। पति को भी क्या पता था कि वह अपनी पत्नी को अपने हाथ से अंतिम निवाला खिला रहे हैं। रात को लगभग डेढ़ बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको साइलेंट अटैक आ गया, तबीयत बिगड़ने की जानकारी पति को दी। पति व अन्य परिजन भी जाग गए और उनको तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया, लेकिन रास्ते में उन्होंने अपने पति की बाहों में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जब इसकी जानकारी उनके नाते रिश्तेदार, परिचितों आदि को हुई तो काफी संख्या में लोग उनके घर पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed