फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lokayukta sought report of irregularities in Tundla municipality

लोकायुक्त ने मांगी टूंडला पालिका में अनियमितताओं की रिपोर्ट

Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lokayukta sought report of irregularities in Tundla municipality
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर पालिका परिषद टूंडला में अनियमितताओं का मामला लोकायुक्त में पहुंच गया है। लोकायुक्त ने जिलाधिकारी से कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी है। लोकायुक्त ने भेजे पत्र के माध्यम से डीएम को जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने के लिए कहा है। लोकायुक्त के जांच आदेश आने से ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर के शिवपुरी कॉलोनी निवासी वार्ड 23 के सभासद रक्षपाल सिंह राना ने नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती संबंधित अन्य शिकायतें लोकायुक्त के यहां की थीं। लोकायुक्त ने सभासद की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के सचिव अनिल कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेज कर त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर तीन बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी में एक वित्त विशेषज्ञ भी शामिल किए जाएं।
विज्ञापन

यह कमेटी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भर्ती से संबंधित सुसंगत अभिलेखों एवं शासनादेश का परीक्षण करने के साथ में यह भी देखेगी कि आरोपित लोक सेवक एवं कर्मचारियों ने 27 मार्च 2014 के बाद संपत्ति का क्रय किन ज्ञात सूत्रों से किया है। वहीं ओम कंस्ट्रक्शन, पंप ऑपरेटर, आउटसोर्स कंपनी की कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितता, फर्जी सबमर्सिबल एवं नलकूप संबंधी जांच करेगी। लोकायुक्त की जांच शुरू होने से नगर पालिका प्रशासन के साथ में ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी में पालिका के अधिकारी नहीं होंगे शामिल
टूंडला। लोकायुक्त के निर्देश पर बनाई जाने वाली जांच कमेटी में पालिका परिषद का कोई अधिकारी शामिल नहीं किया जाएगा। यह लोकायुक्त के यहां से आए आदेश पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच कमेटी आगामी सात जुलाई तक लोकायुक्त को आख्या भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed