{"_id":"6607d145f385bebc20099438","slug":"lok-sabha-elections-boxer-vijender-singh-contest-elections-from-mathura-get-ticket-from-congress-2024-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह लड़ेंगे मथुरा से चुनाव, कांग्रेस ने दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह लड़ेंगे मथुरा से चुनाव, कांग्रेस ने दिया टिकट
Sat, 30 Mar 2024 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:15 PM IST
सार
UP Mathura Lok Sabha Election 2024: मथुरा लोकसभा सीट से काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा आखिर कर ही दी। कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाक्सर विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
बॉक्सर विजेंदर और हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा लोकसभा सीट से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने टिकट देकर चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक बना दिया है। यहां दो बार की सांसद हेमा मालिनी से बॉक्सर विजेंदर सिंह की सीधी टक्कर होगी। जाट बाहुल्य सीट पर कांग्रेस ने जाट कार्ड खेल कर इस चुनाव में कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है। भाजपा ने मथुरा से दो बार की सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि यहां से रालोद का साथ भी उन्हें मिला हुआ है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में है मतदान
मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे चार जून को आ जाएंगे।
मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे चार जून को आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार दर्ज की जीत
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने पिछले दो लोकसभा चुनावों यानी 2014 और 2019 मथुरा लोकसभा से जीत हासिल की थी। साल 2019 हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए 12 अन्य उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस ने महेश पाठक, राष्ट्रीय लोक दल ने कुंवर नरेंद्र सिंह, स्वतंत्र जनताराज पार्टी ने ओम प्रकाश को मैदान में उतारा था। मगर हेमा मालिनी ने जोरदार जीत हासिल की थी। वहीं साल 2014 में भी हेमा मालिनी ने यहां जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने मथुरा लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार हेमा मालिनी को उतारा है।