फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok sabha elections akhilesh mayawati will address rally for akshay yadav in firozabad

अक्षय यादव के समर्थन में गठबंधन की चुनावी रैली आज, अखिलेश, माया और अजित आएंगे

Sat, 20 Apr 2019 03:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Apr 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections akhilesh mayawati will address rally for akshay yadav in firozabad
अखिलेश यादव और मायावती फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव के समर्थन में चुनावी रैली शनिवार को मक्खनपुर के पास बिल्टीगढ़ चौराहे पर होगी। रैली के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सपा और बसपा के कार्यकर्ता रैली की तैयारी में जुटे रहे। 
विज्ञापन


सपा नेता अवनींद्र यादव ने बताया कि गठबंधन की चुनावी रैली मक्खनपुर के पास बिल्टीगढ़ चौराहे पर होगी। रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मुख्य रुप से शामिल होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने रैली स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वाहनों की पार्किंग आदि की स्थिति देखी। सांसद अक्षय यादव ने पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक करके रैली से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रैली स्थल के पास ही दो हेलीपैड बनाए गए हैं। मायावती और अखिलेश यादव अलग-अलग हेलीकाप्टर से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed