{"_id":"65e178c4f6f62408ea0332f4","slug":"lok-sabha-elections-2024-ramji-lal-suman-becoming-rajya-sabha-mp-alliance-will-strengthen-scheduled-castes-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: आगरा में सपा के ‘रामजी’ के सहारे चुनाव में गठबंधन की नैया, रोमांचक होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: आगरा में सपा के ‘रामजी’ के सहारे चुनाव में गठबंधन की नैया, रोमांचक होगा मुकाबला
Fri, 01 Mar 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:12 PM IST
सार
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के आगरा आगमन पर अखिलेश के शामिल होने से गठबंधन में उत्साह है। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अनुसूचित वर्ग के लिए सुरक्षित आगरा सीट से लेकर फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी तक गोटियां सेट की जा रही हैं।
विज्ञापन
सपा नेता रामजी लाल सुमन
- फोटो : youtube
विस्तार
आगरा में लोकसभा चुनाव 2024 में सपा और कांग्रेस गठबंधन की नैया अब सपा के ‘रामजी’ के सहारे होगी। अनुसूचित वर्ग के लिए सुरक्षित आगरा सीट से लेकर फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी तक गोटियां सेट की जा रही हैं। पिछड़ा और अल्पसंख्यक को साधने से चुनाव में मुकाबला रोमांचक हो सकता है।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के आगरा आगमन पर अखिलेश के शामिल होने से गठबंधन में उत्साह है। सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मथुरा और फतेहपुर सीकरी सीट कांग्रेस के खाते में आई है। जबकि अनुसूचित वर्ग के लिए सुरक्षित आगरा सीट के अलावा फिरोजाबाद व मैनपुरी से सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। शनिवार को वह लखनऊ से आगरा आएंगे। इसके बाद गठबंधन की चुनावी तैयारियों का मोर्चा संभाल सकते हैं।
इधर, सपाइयों ने आगरा आगमन पर रामजी लाल सुमन के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि सांसद रामजी लाल सुमन सबसे पहले दीवानी स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर एमजी रोड होते हुए बिजली घर से आंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण के लिए जाएंगे।