फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Nominations of nine including Hasnuram Gulchaman from Fatehpur Sikri canceled

लोकसभा चुनाव 2024: फतेहपुर सीकरी से हस्नूराम, गुलचमन सहित नौ के नामांकन निरस्त, सभी हैं निर्दलीय

Sun, 21 Apr 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 08:49 AM IST
सार

फतेहपुर सीकरी से नौ प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हुए। वहीं आगरा आगरा लोकसभा सीट पर किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। अब दोनों सीटों पर 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Nominations of nine including Hasnuram Gulchaman from Fatehpur Sikri canceled
नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में किसी ने फोटो पर हस्ताक्षर नहीं किए तो किसी ने फाॅर्म अधूरा भरा। जांच में ऐसा दिखने पर नौ प्रत्याशियों के नामांकन शनिवार को निरस्त कर दिए गए। सभी निर्दलीय हैं। सभी निरस्त नामांकन फतेहपुर सीकरी सीट के हैं। आगरा लोकसभा सीट पर किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी सीट से 19 और आगरा सीट से 11 कुल 30 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। शनिवार को रिटर्निंग ऑफिसर व प्रेक्षक की मौजूदगी में नामांकनपत्रों की जांच की गई। प्रत्याशियों के सामने जांच के दौरान उनके फाॅर्म में कमियां निकलीं।
विज्ञापन

अब फतेहपुर सीकरी में 10 और आगरा क्षेत्र से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों सीटों पर कुल 21 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार को नाम वापसी का मौका है। जो प्रत्याशी अपने नाम वापस लेना चाहते हैं वह सुबह 11 से 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नामांकन हुए निरस्त

- सत्यदेव पुत्र राम निवास, बहुजन समाज पार्टी
- कृष्णवीर सिंह पुत्र रामवीर सिंह, आजाद अधिकार सेना

- गुलचमन शेरवानी पुत्र गुलबहार शेरवानी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
- चंद्रसेन शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा, न्याय धर्मसभा

- अर्जुन सिंह पुत्र बाबूलाल, निर्दलीय
- हस्नूराम आंबेडकरी पुत्र हरिज्ञान सिंह, निर्दलीय

- आशीष अग्रवाल पुत्र पीएल गुप्ता, निर्दलीय
- केशवदेव शर्मा पुत्र सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, निर्दलीय

- चंद्रशेखर सिंह पुत्र राम सिंह, निर्दलीय
(नोट: सभी प्रत्याशियों ने फतेहपुर सीकरी में नामांकन किए थे)

आगरा लोकसभा सीट से ये हैं उम्मीदवार
- अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। शनिवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए।

- सत्यपाल सिंह बघेल पुत्र रामभरोसे धनगर- भारतीय जनता पार्टी

- सुरेश चंद कर्दम पुत्र बेदरियाराम- समाजवादी पार्टी
- पूजा पत्नी पुनित कुमार- बहुजन समाज पार्टी

- चंद्रपाल पुत्र बैनीराम- आदर्श समाज पार्टी
- आराम सिंह पुत्र श्रीराम- पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

- कुलदीप कुमार पुत्र रामचरन सिंह- भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी
- महेंद्र सिंह पुत्र देवीराम- बहुजन मुक्ति पार्टी

- सर्वेश कुमार पुत्र फूल सिंह- भारतीय मजदूर जनता पार्टी
- जितेंद्र गौतम पुत्र राजेंद्र प्रताप गौतम- लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी

- हस्नूराम आंबेडकरी पुत्र हरिज्ञान सिंह- निर्दलीय
- पूजा पत्नी सुनील कुमार - निर्दलीय

फतेहपुर सीकरी सीट से ये उम्मीदवार

- राजकुमार चाहर पुत्र दीवान सिंह- भारतीय जनता पार्टी
- रामनाथ सिकरवार पुत्र नरोत्तम सिंह- इंडियन नेशनल कांग्रेस

- रामनिवास पुत्र होतीलाल- बहुजन समाज पार्टी
- गिर्राज सिंह पुत्र बिजेंद्र - प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया

- वेद प्रकाश पुत्र जय नारायन- राष्ट्रीय जनसंचार दल
- संगीता पत्नी रामनिवास- भारतीय मजदूर जनता पार्टी

- होतम सिंह पुत्र स्व. बाबूलाल - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
- रामेश्वर सिंह पुत्र चौ. बाबूलाल- निर्दलीय

- राकेश कुमार पुत्र बाबूलाल- निर्दलीय
- कल्लन पुत्र सोना- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed