फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Mayawati address meeting from Christian Maidan mainpuri

लोकसभा चुनाव 2024: मैनपुरी में मायावती बोलीं- कानून के राज के लिए बसपा को नहीं थी बुलडोजर की जरूरत

Fri, 03 May 2024 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 11:37 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। दोनों ही दलों पर जमकर निशाना साधा, तो वहीं कहा कि सपा ने भी आहत करने का काम किया है। 

 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Mayawati address meeting from Christian Maidan mainpuri
मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधियों के मन में बुलडोजर बाबा का खौफ है ये तो सभी जानते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को मैनपुरी पहुंचीं बसपा सुप्रीमो ने बुलडोजर को लेकर पलटवार किया। क्रिश्चियन मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में कानून के राज के लिए बुलडोजर की जरूरत नहीं पड़ती थी। बसपा सरकार में न तो कोई दंगा हुआ और न ही जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा करने आईं थीं। उन्होंने मैनपुरी से प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव, एटा से प्रत्याशी मोहम्मद इरफान और फिरोजाबाद से प्रत्याशी चौधरी वशीर के समर्थन में संयुक्त सभा की। बसपा सुप्रीमो हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.20 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सीधे ही संबोधन शुरू किया। पहले जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया फिर जनता का माइक से आभार जताया। जनता भी लंबे समय बाद अपने नेता को सामने देखकर गदगद थी। पूरा पंडाल बसपा जिंदाबाद, मायावती जिंदाबाद के नारों से गूंज रहा था। उन्होंने कहा कि बसपा इस बार अकेले ही चुनाव लड़ रही है। सभी कार्यकर्ता इस बार जी जान से जुटे हैं। भाजपा प्रचार कर रही है कि बसपा किसी को हराने और किसी को जिताने के लिए लड़ रही है, लेकिन ऐसा नहीं है, बसपा खुद जीतने के लिए चुनाव लड़ रही है। मैनपुरी में तो इस बार सपा और भाजपा दूसरे और तीसरे नंबर पर जा सकती है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भीड़ देखकर ये भरोसा हो गया है कि बसपा का परिणाम इस बार बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केंद्र और प्रदेशों की सत्ता कांग्रेस के पास थी, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण केंद्र और राज्य की सत्ता से उन्हें बाहर होना पड़ा। इसके बाद भाजपा केंद्र की सत्ता में काबिज हो गई। भाजपा भी जातिवादी, पूंजवादी और संकीर्ण सोच रखने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। इसीलिए इस बार भाजपा केंद्र में वापस नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम को लेकर भी भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने ईवीएम की बात दोहराते हुए कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईवीएम में भी गड़बड़ी करती है, लेकिन इस बार कोई गड़बड़ी, जुमलेबाजी, नाटकबाजी और गारंटी काम आने वाले नहीं है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उनमें एक चौथाई भी पूरे नहीं हो सकी। इस बार भी भाजपा का घोषणा पत्र जुमलेबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने बसपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। लगभग 40 मिनट रुकने के बाद वह 3 बजे सैफई हवाई पट्टी के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना हो गईं।


हिंदुत्व की आड़ में मुस्लिमों का हो रहा शोषण
जनसभा में मायावती ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। कहा हिंदुत्व की आड़ लेकर भाजपा मुस्लिमों का शोषण कर रही है। उन्होंने ये भरोसा भी दिलाया कि बसपा सरकार में पिछड़ों, अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ ही मुस्लिमों का भी हित सुरक्षित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा कभी भी अपना घोषणा पत्र इसलिए जारी नहीं करती है क्योंकि बसपा का विश्वास करके दिखाने में ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में जो कार्य करके दिखाए, उनकी नकल दूसरी पार्टियां भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed